फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman trending on Twitter after replying to Amit Shah Hindi language statement

A R Rahman: अपने बयान के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए एआर रहमान, अमित शाह के बयान का दिया था जवाब 

Mon, 11 Apr 2022 03:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Apr 2022 03:39 PM IST
सार

संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान अमित शाह ने हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया था। अमित शाह के बयान के जवाब में एआर रहमान ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसके बाद से वह ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
AR Rahman trending on Twitter after replying to Amit Shah Hindi language statement
अमित शाह, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद एआर रहमान भी इस विवाद में शामिल हो गए थे। हिंदी भाषा को लेकर एआर रहमान ने कल एक पोस्ट किया था जो कि खूब वायरल हो रहा है। रहमान ने तमिल देवी 'तमिझानंगु' का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्टर में क्रांतिकारी कवि भारतीदासन की एक कविता की पंक्तियां लिखी हुई हैं। पंक्तियों में 'इनबा थमिज एंगल उरीमाई सेम्पायरुक्कु वेर' लिखा हुआ है। इन लाइनों का मतलब है तमिल हमारे अधिकारों की मुख्य जड़ है। रहमान ने यह पोस्ट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमित शाह के बयान के बाद हिंदी विरोधी एक कैंपेन भी शुरू हो गया है। एआर रहमान के पोस्ट शेयर करने के बाद फिल्म जगत के लोग और रहमान के फैंस इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कई लोग एआर रहमान को ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम ने कहा- एक इंसान के तौर पर मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह मेच्योर हैं और हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शख्स ने लिखा- हमें साउथ इंडियन लोगों से कोई समस्या नहीं है, लेकिन एआर रहमान जैसी सेलिब्रिटी अटेंशन लेने के लिए रंगभेद जैसे स्टेटमेंट देते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने एआर रहमान का सपोर्ट करते हुए कहा- अगर अमित शाह कह सकते हैं कि हिंदी कनेक्टिव भाषा है तो रहमान क्यों नहीं कह सकते कि तमिल कनेक्टिव भाषा है। 

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि हिंदी को स्थानीय भाषाओं की बजाय अंग्रेजी के विकल्प के तौर पर देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया है कि सरकार चलाने का माध्यम राजभाषा है और यह निश्चित तौर पर हिंदी के महत्व को बढ़ाएगा. गृहमंत्री के इस बयान के बाद तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी का विरोध किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed