{"_id":"6715fa32d8b464007f09d7c8","slug":"anushka-sharma-reached-with-husband-virat-kohli-to-listen-to-krishna-das-kirtan-in-nesco-mumbai-video-viral-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: कृष्णा दास के कीर्तन सुनने विराट संग पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भक्ति गीत गाते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: कृष्णा दास के कीर्तन सुनने विराट संग पहुंचीं अनुष्का शर्मा, भक्ति गीत गाते हुए वीडियो वायरल
Mon, 21 Oct 2024 12:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:27 PM IST
सार
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ कभी भी छोटे छोटे मूमेंट्स को इंज्वाय करना नहीं भूलती हैं। अनुष्का और विराट अब कृष्णा दास के कीर्तिन सुनने पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : Instagram/anushkasharma
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूकते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा एक दूसरे की कंपनी इंज्वाय करते हैं। वो हमेशा एक दूसरे को उनकी अहमियत के बारे में बताते हैं। अब कपल ने एक यूनिक तरीके से करवा चौथ का त्योहार मनाया है। कपल को नेस्को, मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्णा दास के कीर्तन में देखा गया। इस कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अमेरिका के कृष्णा दास का यूनेस्को मुंबई में कीर्तन में पहुंचे थे। कपल ने इस लाइव कीर्तन को इंज्वाय किया। वायरल वीडियो में अनुष्का भगवान के भजन गाते हुए नजर आ रही हैं। विराट और अनुष्का ताली बजाते हुए साथ में कीर्तन का आनंद ले रहे हैं।

The way he manages everything🥹🤍#ViratKohli #AnushkaSharma pic.twitter.com/FKtSJFQrml
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) October 20, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
सादे कपड़ों ने नजर आई विरुष्का की जोड़ी
इस वीडियो में दोनों बेहद सादे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में क्रीम रंग के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, विराट कोहली फुल स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और लाल कैप लगाए नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में कीर्तन का सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में दोनों बेहद सादे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में क्रीम रंग के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, विराट कोहली फुल स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और लाल कैप लगाए नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में कीर्तन का सुनते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स
- फोटो : Instagram/anushkasharma
पहले भी धार्मिक स्थानों पर जा चुके हैं अनुष्का विराट
ऐसा पहली बार नहीं है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कीर्तन या धार्मिक स्थान पर देखा गया हो। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले भी लंदन में ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। दोनों साथ में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दोनों नीम करोली बाबा को भी मानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।