{"_id":"53b9a438-6540-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"anushka-is-aamir-new-heroine-in-pk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः अनुष्का को मिला आमिर का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः अनुष्का को मिला आमिर का साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा सफलता की सीढ़ियां तेजी के साथ चढ़ रही हैं। उनकी जोड़ी इंडस्ट्री के टॉप हीरो के साथ लगातार बन रही है। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मों में डेव्यू करने वाली अनुष्का अब आमिर खान के साथ फिल्म करने जा रही हैं। जी हां, वह आमिर की अगली फिल्म 'पीके' की हीरोईन होंगी।
उनकी भूमिका आमिर के अपोजिट होगी। यह फिल्म मिलने से अनुष्का शर्मा काफी उत्साहित हैं। वह पहले भी आमिर खान के साथ काम करने को अपना एक सपना बता चुकी हैं। इस फिल्म के मिलने के बाद अनुष्का शर्मा ने बड़ी-बड़ी बातें करनी भी शुरू कर दी हैं। अनुष्का ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'पीके', '3 इडियट्स' से बड़ी हिट होगी।
यह फिल्म कमाई के मामले में '3 इडियट्स' को भी पीछे छोड़ देगी। अनुष्का ने कहा कि वो '3 इडियट्स' वाली टीम के साथ काम करने में काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टीम एक बार फिर से चमत्कार दिखायेगी। वैसे अनुष्का का यह बड़बोलापन विशाल की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' के लिए भी था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की और यह एक औसत फिल्म बन कर रह गयी।
विज्ञापन
यह है इलियाना का नया आशिक
फिल्म 'बर्फी' से चर्चा में आयीं इलियाना डिक्रूज इन दिनों शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की शूटिंग कर रही हैं। अब नयी खबर यह है कि इलियाना का इन दिनों एक आस्ट्रेलियन शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। इस शख्स के साथ इन दिनों वह हर जगह नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में जब फिल्मफेयर नॉमिनेशन की पार्टी रखी गयी थी तब वहां भी इलियाना अपने इसी आस्ट्रेलियाई फ्रेंड के साथ पहुंची थीं। कहने वाले तो यहां तक कह रहे थे कि इस शख्स के साथ इलियाना डेटिंग कर रही हैं और बात काफी आगे तक पहुंच गयी है। जब इस बारे में इलियाना से पूछा गया तब उन्होंने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि इस बारे में वह कोई बात नहीं करना चाहतीं। अब देखते है कि यह बात कितनी सही साबित होती है कितनी गलत।
देव पटेल ने फराह का ऑफर का ठुकराया
'स्लमडॉग मिलोनियर' फेम ब्रिटिश मूल के अभिनेता देव पटेल काफी समय से हिंदी फिल्मों से जुड़ना चाहते हैं। अपनी यह ख्वाहिश वे कई बार जाहिर भी कर चुके हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने फराह खान का ऑफर ठुकरा दिया। फराह अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में देव पटेल को लेना चाहती थीं। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और पृथ्वीराज जैसे कई नाम पहले ही जुड़े हैं। फराह, देव को भी अपनी इस फिल्म से जोड़ना चाहती थी लेकिन देव ने यह कहते हुए फराह का ऑफर ठुकरा दिया कि वे कमर्शियल फिल्मों के बजाए ऑफ बीट फिल्में करना चाहते हैं। उधर 'स्लमडॉग मिलोनियर' में देव पटेल की को स्टार रह चुकीं फ्रीडा पिंटो ने हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म साइन की है। अब सुनने में आ रहा है कि फ्रीडा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहना चाहती हैं। वे चाहती हैं कि विक्रमादित्य इस फिल्म का निर्देशक करें जबकि इस फिल्म का निर्देशन नवदीप कर रहे हैं।
अब राइमा बनेंगी तवायफ
अब तक बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां अपनी-अपनी फिल्मों में तवायफ का किरदार निभा चुकी हैं। अब बारी राइमा सेन की है। जी हां, खबर है कि राइमा अपनी अगली फिल्म में तवायफ का किरदार निभाने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल कुमार चौधरी कर रहे हैं। फिल्म का नाम फिलहाल 'नो रुल्स नो फूल्स' रखा गया है। इस फिल्म में राइमा के अलावा विनय पाठक, सौरभशुक्ला व मुग्धा गोडसे मुख्य किरदारों में हैं। राइमा इसमें रुबीना नाम की तबायफ का किरदार निभायेंगी। इस फिल्म को लेकर राइमा काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वह जो किरदार निभा रही हैं, उसके कई रूप हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा किरदार मैं आन स्क्रीन पहली बार करने जा रही हूं। अनिल का भी मानना है कि राइमा बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।
पैसा हो तो निर्माता बन जाएंगे मनोज
फिल्म 'गैंग्स आफ वासेपुर' से तहलका मचाने वाले मनोज बाजपेयी फिल्म 'स्पेशल 26' के प्रमुख किरदार में हैं। अब मनोज की ख्वाहिश एक्टर से इतर कुछ करने की है। हाल ही में मनोज ने कहा है कि अब वह निर्माता बनना चाहते हैं। मनोज ने कहा कि मेरे पास जब भी पैसा होगा तब मैं निर्माता बनूंगा। मनोज बाजपेई का कहना है कि वह निर्माता इसलिए बनना चाहता हैं ताकि निर्माता बनकर वह ऐसी फिल्में बना सकें जिनसे उन्हें संतुष्टि मिले। मनोज बाजपेई ने कहा कि देखते हैं कि ऐसा करना कब तक संभव हो पाता है। उनका कहना है कि जब तक मैं निर्माता नहीं बनूंगा तब तक अपना पूरा ध्यान अभिनय में लगाउंगा।
विज्ञापन
उनकी भूमिका आमिर के अपोजिट होगी। यह फिल्म मिलने से अनुष्का शर्मा काफी उत्साहित हैं। वह पहले भी आमिर खान के साथ काम करने को अपना एक सपना बता चुकी हैं। इस फिल्म के मिलने के बाद अनुष्का शर्मा ने बड़ी-बड़ी बातें करनी भी शुरू कर दी हैं। अनुष्का ने कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'पीके', '3 इडियट्स' से बड़ी हिट होगी।
विज्ञापन
यह फिल्म कमाई के मामले में '3 इडियट्स' को भी पीछे छोड़ देगी। अनुष्का ने कहा कि वो '3 इडियट्स' वाली टीम के साथ काम करने में काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टीम एक बार फिर से चमत्कार दिखायेगी। वैसे अनुष्का का यह बड़बोलापन विशाल की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' के लिए भी था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की और यह एक औसत फिल्म बन कर रह गयी।
विज्ञापन
यह है इलियाना का नया आशिक
देव पटेल ने फराह का ऑफर का ठुकराया
अब राइमा बनेंगी तवायफ
पैसा हो तो निर्माता बन जाएंगे मनोज