फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher wishes Naseeruddin Shah good health

दुआ: अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह के जल्द स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना, बोले- आपके साथ काम करने की तमन्ना है

Wed, 30 Jun 2021 09:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 30 Jun 2021 09:29 PM IST
सार

  • नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • तमाम फिल्मी सितारे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
  • वहीं अनुपम खेर ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं।
  • बता दें, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के विचार अक्सर नहीं मिलते हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher wishes Naseeruddin Shah good health
अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Twitter

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबियत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नसीरुद्दीन शाह को कई दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। जिसकी वजह से उनको मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बात की जानकारी खुद नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह ने दी है। यह जानकारी मिलने के बाद तमाम फिल्मी सितारे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की मनोकामना कर रहे हैं। वहीं अनुपम खेर ने भी नसीरुद्दीन शाह के जल्दी ठीक होने की कामना की है। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर अक्सर एक दूसरे के विचारों से सहमत नहीं होते हैं। दोनों के बीच कई बातों को लेकर मतभेद हो जाते हैं।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने उनके लिए एक ट्वीट लिखा है और उनके जल्द ही ठीक होने की दुआएं की हैं। अनुपम ने लिखा, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब, कम्बख्त निमोनिया इंपोर्टेंस चाह रहा है, इसलिए एक दो दिनों के लिए आपके साथ हो लिया है। जल्दी से झटक दें इसे और ठीक हो जाइए। बड़े दिनों से आपके साथ काम करने की तलब है। ख्याल रखिए अपना और आपकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना और दुआ।'
विज्ञापन


देखें अनुपम खेर का ट्वीट - 

Anupam Kher wishes Naseeruddin Shah good health
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया



बता दें, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह एक दूसरे को नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों से जानते हैं। कई बार अनुपम नसीरुद्दीन शाह को अपना गुरु बता चुके हैं। इन दोनों ही सितारों ने स्ट्रगल साथ देखा है और आज इस मुकाम पर आने के बाद राजनीति को लेकर इनके विचार काफी इतर हैं। लेकिन जब अनुपम को नसीरुद्दीन की तबीयत का पता चला, तो वे सारे गिले-शिकवे को भूलाकर फौरन उनकी सलामती की दुआ करने लगे।

Anupam Kher wishes Naseeruddin Shah good health
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म 'निशांत' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा था लेकिन वह लाइम लाइट में आ गए थे। कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रकस्म’ में नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। नसीरुद्दीन शाह को 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed