Gadar 2: अनुपम खेर ने थिएटर में देखी 'गदर 2', फिल्म की टीम की तारीफ में सोशल मीडिया पर लिखा लंबा नोट
अनुपम ने सनी देओल, निर्देशक अनिल शर्मा और फिल्म की टीम की सराहना करते हुए लिखा, “अभी बांद्रा के गेयटी/गैलेक्सी थिएटर में गदर2 देखी। आखिरी बार मैं इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में अपनी फिल्म हम के प्रीमियर के लिए आया था।"
विस्तार
'गदर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दर्शकों के साथ सेलेब्स को भी यह फिल्म पसंद आ रही है। अब तक कई सितारे इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में अनुपम खेर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में अभिनेता गेयटी गैलेक्सी में फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट लिखा।
अनुपम ने सनी देओल, निर्देशक अनिल शर्मा और फिल्म की टीम की सराहना करते हुए लिखा, “अभी बांद्रा के गेयटी/गैलेक्सी थिएटर में गदर2 देखी। आखिरी बार मैं इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में अपनी फिल्म हम के प्रीमियर के लिए आया था। गदर 2 भावनाओं की सुनामी है जिसे न केवल स्क्रीन पर कलाकार बल्कि थिएटर में दर्शक भी महसूस कर रहे हैं। यह आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाती है। यह आपको बताती है कि एक गौरवान्वित भारतीय होने का क्या मतलब है। वास्तव में यह हमारे देश की बहुसंस्कृति/बहुधर्म पहलू का जश्न मनाती है।”
Just watched #Gadar2 in Gaiety/Galaxy theatre in Bandra. Last time I went to this single screen theatre was for the premiere of my movie #Hum. #Gadar2 is a tsunami of emotions felt not only by the actors on screen but also by the audiences in the theatre. It takes you on a roller… pic.twitter.com/IzOnH4kooH
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 17, 2023
उन्होंने आगे कहा, “भीड़ हर संवाद पर अपनी चीख निकाल रही थी। सनी अब अभिनेता नहीं हैं, वह अपने आप में कल्ट हैं। उत्कर्ष शर्मा बड़े वादे के साथ शानदार हैं। पाक जनरल के रूप में मनीष वाधवा शानदार हैं। सिनेमा हॉल में मुझे इस आनंदमय यात्रा पर ले जाने के लिए अनिल शर्मा आपका धन्यवाद। जय हो।''
बता दें कि 'गदर 2' तारा सिंह की कहानी है, जो अपने बेटे को बचाने के सीमा पार पाकिस्तान चला जाता है। फिल्म में सनी के बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एक हफ्ते में यह फिल्म 284 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड में गदर 2 कई फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।
Aamir Khan: एसएस राजामौली ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अभिनय को बताया था 'ओवर एक्टिंग', मंसूर खान का खुलासा