Aamir Khan: एसएस राजामौली ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर के अभिनय को बताया था 'ओवर एक्टिंग', मंसूर खान का खुलासा
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद से उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रही। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। अब आमिर के चचेरे भाई और निर्देशक मंसूर खान ने खुलासा किया है कि फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने आमिर को कहा था कि वह फिल्म में 'ओवर एक्टिंग' कर रहे थे।
मंसूर खान ने पहले ही आमिर खान से कहा था कि हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गम्प' के बॉलीवुड रूपांतरण में वह ओवरएक्टिंग कर रहे थे, तब आमिर ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब राजामौली ने भी इस प्रकार की टिप्पणी की, तब आमिर फिल्म में अपने अभिनय के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो गए।
Tiger 3: 'टाइगर 3' का क्रिस्टोफर नोलन से क्या है खास कनेक्शन? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
मंसूर खान ने आमिर के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए बताया कि आमिर का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। एक दिन हंसते हुए उन्होंने मुझसे कहा कि मंसूर जब मुझसे कहा था कि यह थोड़ा अजीब लग रहा है तो मैंने कहा ठीक है, तुम एक जटिल व्यक्ति हो, इसलिए तुम्हें ऐसा महसूस होगा, लेकिन जब राजामौली जैसा कोई मुझसे कहता है कि यह ओवर एक्टिंग लग रहा है, तब मैंने खुद से कहा इनको भी लग रहा है तो किया ही होगा।
Big B Doppelganger: ऐसा हमशक्ल जिसे देख अमिताभ बच्चन भी चकरा गए, मिलिए पुणे के शशिकांत पेडवाल से
मंसूर ने आमिर को उनकी 1988 की सुपरहिट पहली फिल्म "कयामत से कयामत तक" में निर्देशित किया था और अब वह एक नई किताब "वन: द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ" लेकर आए हैं। मंसूर ने कहा कि वह आमिर को अपनी बात बताने के लिए काफी स्पष्ट थे। वह अक्सर किसी भी स्क्रिप्ट को लेकर खुलकर बातचीत करते हैं।
Aamir Khan On Pay Gap: 'इसका लिंग से नहीं लेकिन..., जब वेतन समानता पर चुप्पी तोड़कर आमिर खान ने दिया बड़ा बयान