फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher poses with Robert De Niro 'Thank you for most delicious dinner'

सोशल मीडिया: कौन हैं रॉबर्ट डी नीरो जिनको अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, डिनर के लिए धन्यवाद कहा

Thu, 19 Aug 2021 11:09 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Aug 2021 11:09 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्रा अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो के साथ दो तस्वीरें शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
Anupam Kher poses with Robert De Niro 'Thank you for most delicious dinner'
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्रा अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो के साथ दो तस्वीरें शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रॉबर्ट को 78वें जन्मदिन की बधाई दी।रॉबर्ट डी नीरो का जन्मदिन 17 अगस्त को था। अनुपम खेर ने  फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' के अपने सह-कलाकार रॉबर्ट डी नीरो को बर्थडे विश करने के साथ ही लिखा कि 'सबसे स्वादिष्ट डिनर और एक अद्भुत शाम के लिए धन्यवाद। 

विज्ञापन


तस्वीरों में अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो होटल के कमरे में दिख रहे हैं।अनुपम खेर ने काली पैंट के साथ ग्रे शर्ट पहनी हुई है, वहीं रॉबर्ट ने पोलो टी-शर्ट, बेज पैंट और काली जैकेट पहन रखी है। अनुपम खेर ने उन्हें अपनी किताब 'योर बेस्ट डे इज़ टुडे' भी भेंट की। फोटो में उन्होंने न्यूयॉर्क के 'द ग्रीनविच होटल' को भी टैग किया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं !! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। आपने दुनिया भर के अभिनेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। आपके साथ बिताया गया हर पल सबसे कीमती है, और सीखने का बड़ा अनुभव है! स्वादिष्ट डिनर और एक अद्भुत शाम के लिए धन्यवाद !! रॉबर्ट डी नीरो अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed