{"_id":"68979f1780525e63bc04e982","slug":"anupam-kher-latest-video-on-happy-rakshabandhan-goes-viral-on-social-media-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: 'बहनों की जय हो', अनुपम खेर ने रक्षाबंधन पर शेयर किया खास वीडियो; फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: 'बहनों की जय हो', अनुपम खेर ने रक्षाबंधन पर शेयर किया खास वीडियो; फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
सार
Happy Rakshabandhan: अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शानदार वीडियो रक्षाबंधन के अवसर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनका पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है। इस शानदार वीडियो के साथ अनुपम ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विस्तार
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी भाभी रीमा के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है। साथ ही अपनी सभी बहनों का शुक्रिया अदा किया है। यह वीडियो अब अनुपम के फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन के अवसर पर एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'हर साल की तरह इस बार भी रीमा भाभी ने अपनी तरफ से और मेरी सारी बहनों की तरफ से मुझे राखी बांधी। बहुत ही सुखद अनुभूति होती है जब परिवार के सभी सदस्यों के बीच में ऐसे रीति रिवाज त्योहार की तरह मनाया जाए। वो बात अलग है कि निक्कर वाले बाबा आज भी फ़ुल पैंट नहीं पहने! और एक ही मंत्र को बार बार दोहराते रहे। माता जी की नजर मुझ से ज्यादा मिठाई के डब्बे पर थी। धन्यवाद रीमा! आपके प्यार और आदर के लिए! बहनों की जय हो। #HappyRakshabandhan'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
फैंस के कमेंट्स
अनुपम खेर की इस शानदार पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई', एक फैन ने लिखा, 'राम राम जी शुभ रक्षा बन्धन की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं जी', एक और फैन ने लिखा, 'रक्षाबंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी रक्षाबंधन अनुपम सर।'

अनुपम का करियर
अनुपम खेर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और लेखन भी हाथ आजमाया है। अनुपम खेर ने 1984 में फिल्म "सारांश" से डेब्यू किया था और तब से बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में, वह "मेट्रो...इन दिनों" फिल्म में नजर आए हैं, जो अनुराग बसु द्वारा निर्देशित है। इसके अलावा अनुपम ने "तन्वी द ग्रेट" का निर्देशन किया है, जिसमें शुभंगी दत्त, बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नसीर, पल्लवी जोशी, करण ठक्कर और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Sholay 50th Anniversary: शोले की 50वीं वर्षगांठ, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 4K रीस्टोरेशन का होगा प्रीमियर...