फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ankita lokhande in sanjay leela bhansali's film

सुशांत से अलगाव के बाद अंकिता को मिला बड़ा मौका

Fri, 01 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 01 Jul 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
Ankita lokhande in sanjay leela bhansali's film
- फोटो : getty

पिछले कुछ महीनों से सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेक-अप के लिए चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अब करिअर पर ध्यान दे रही हैं। खबर है कि उन्होंने हाल में निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से लंबी  मुलाकात की। माना जा रहा है कि भंसाली उन्हें राजस्थान में प्रचलित किंवदंती पर आधारित अपनी अगली फिल्म में साइन करने जा रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2014 में सीरियल पवित्र रिश्ता बंद होने के बाद से अंकिता के पास कोई काम नहीं है। वह टीवी के बजाय फिल्मों में काम करने की इच्छुक हैं। चर्चा थी कि अंकिता ने फिल्म सुल्तान की नायिका के लिए भी ऑडिशन दिया था परंतु किन्हीं कारणों से फिल्म नहीं मिली।
विज्ञापन


अब अगर अंकिता को भंसाली की फिल्म मिल जाती है तो हाल के समय में वह छोटे पर्दे की तीसरी हीरोइन होंगी जिन्हें यह कामयाबी मिली। हाल में जेनिफर विनगेट को जोया अख्तर और मौनी रॉय को जॉय नांबियार ने अपनी फिल्मों के लिए साइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed