Animal: एनिमल प्री-रिलीज कार्यक्रम में महेश बाबू से मिलने के लिए मंच पर दौड़ पड़ा फैन, वीडियो हुआ वायरल
इवेंट में कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिससे वहां मौजूद कलाकार हैरान रह गए। दरअसल, इवेंट के दौरान महेश बाबू का एक उत्साहित प्रशंसक उनसे मिलने और उनका निजी तौर पर उनका स्वागत करने के लिए मंच पर कूद पड़ा।
विस्तार
एनिमल की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एनिमल के कलाकार अपनी फिल्म का इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की टीम एक विशेष प्री-रिलीज कार्यक्रम के लिए हैदराबाद के मल्ला रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहुंची। सुपरस्टार महेश बाबू और एसएस राजामौली ने भी अपनी मौजूदगी से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
हालांकि, इवेंट में कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिससे वहां मौजूद कलाकार हैरान रह गए। दरअसल, इवेंट के दौरान महेश बाबू का एक उत्साहित प्रशंसक उनसे मिलने और उनका निजी तौर पर उनका स्वागत करने के लिए मंच पर कूद पड़ा। जैसे ही मंच पर रश्मिका मंदाना ने अपना भाषण समाप्त किया फैन तुरंत महेश बाबू के पास दौड़ते हुए पहुंच गया। वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने आनन-फानन में उस शख्स को अभिनेता से दूर किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल
Papam ra vadu evado antha risk chesi osthe 😭😂😂#MaheshBabu #AnimalPreReleaseEvent pic.twitter.com/rnlYlJ5YfP
— Rohit Reddy (@FanDeverakonda) November 27, 2023
बता दें कि एनिमल एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का रन-टाइम तीन घंटे और 22 मिनट से अधिक का बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की सैम बहादुर से है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। वे इससे पहले छपाक, राजी और तलवार जैसी फिल्में बनाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आमिर खान, पूर्व पत्नी किरण के साथ करेंगे शिरकत