फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gippy Grewal Reacts After Lawrence Bishnoi attack at his Canada home says Have no friendship with Salman Khan

Gippy Grewal: कनाडा स्थित घर पर हमले के बाद गिप्पी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सलमान से मेरी कोई दोस्ती नहीं

Mon, 27 Nov 2023 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी कोई दोस्ती नहीं है और उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर हैरानी जताई है।

विज्ञापन
Gippy Grewal Reacts After Lawrence Bishnoi attack at his Canada home says Have no friendship with Salman Khan
गिप्पी ग्रेवाल-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर हमला किया गया। उनके घर के बाहर फायरिंग की गई और इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने ली। बिश्नोई ने खुलेआम यह कहा कि उसने अभिनेता सलमान खान के साथ गिप्पी ग्रेवाल की कथित करीबी और दोस्ती के कारण यह हमला किया। अब इस मामले में गिप्पी ग्रेवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सलमान संग दोस्ती से इनकार किया है।

विज्ञापन


सलमान संग दोस्ती से किया इनकार
हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी कोई दोस्ती नहीं है और उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर हैरानी जताई है। एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी बातचीत बहुत सीमित है। गिप्पी ने कहा कि वे कुछ ही मौकों पर उनसे मिले हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान के साथ मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने सलमान को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं आयुष्मान, बोले- ये मेरी लिस्ट में है
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले पर जताई हैरानी
गिप्पी ने आगे कहा कि वे इसके अलावा एक बार बिग बॉस के सेट पर अभिनेता से मिले थे। उनकी सलमान खान के साथ कोई दोस्ती नहीं है, जिसका गुस्सा उतारा जा रहा है। हमले पर गिप्पी ने काफी हैरानी जताई है। गिप्पी ने कहा, 'मेरी सलमान खान से कोई दोस्ती नहीं है और मेरे ऊपर इसका गुस्सा निकाला जा रहा है। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, मैं उस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।'
Koffee with Karan 8: कॉफी विद करण 8 में नजर आएंगे आमिर खान, पूर्व पत्नी किरण के साथ करेंगे शिरकत

बिश्नोई ने कही थी ये बात
गिप्पी ग्रेवाल ने कनाडा स्थित घर पर हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह घटना रात में करीब साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच हुई। गिप्पी ने कहा, 'जब घटना घटी, तो मैं हैरान था, क्योंकि मैंने कभी किसी कंट्रोवर्सी का सामना नहीं किया था।' पंजाबी निर्माता ने कहा कि घटना की प्रकृति उनकी समझ से परे है। बता दें कि हमले के बाद लॉरेन्स बिश्नोई ने गिप्पी के लिए लिखा था, 'सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुझे तेरा भाई'। वहीं गैंगस्टर ने सलमान के लिए लिखा था, 'तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी मदद कर देगा। तुम्हें हमसे कोई नहीं बचा सकता है'।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ एक बार फिर बनेगी रश्मिका की जोड़ी? फैमिली स्टार में नजर आएगा कथित कपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed