{"_id":"65bd34d8457d3d4bef0a0068","slug":"animal-director-sandeep-reddy-vanga-may-collaborate-with-tiger-3-star-salman-khan-for-next-movie-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!
Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
सार
संदीप रेड्डी इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान संदीप ने अपनी तमन्ना जाहिर करते हुए कहा था कि वे सलमान खान के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाना चाहेंगे।
विज्ञापन
संदीप रेड्डी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हिट मशीन फिल्म मेकर के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी बनाई हुई तमाम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू प्रदर्शन किया है। पिछले साल संदीप रेड्डी 'एनिमल' फिल्म लेकर आए और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 रुपये का कारोबार किया। इतना ही नहीं 'एनिमल' की वजह से बॉबी देओल को एक नई पहचान मिली। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म 'एनिमल' ही है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी सलमान खान के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं।
सलमान और संदीप आएंगे साथ साथ
संदीप रेड्डी इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान संदीप ने अपनी तमन्ना जाहिर करते हुए कहा था कि वे सलमान खान के साथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाना चाहेंगे। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म के लिए सलमान खान से मुलाकात भी कर ली है।
Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा-सारा को पीछे छोड़ ये हसीना बनी भूल भुलैया 3 का हिस्सा? पर्दे पर बड़े धमाल की तैयारी
विज्ञापन
सलमान दिखेंगे अलग अवतार में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी की फिल्म में सलमान खान बेहद अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म डार्क एक्शन क्राइम थ्रिलर होने वाली है। जिसमें अभिनेता जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। संदीप अपनी इस फिल्म को भी 'एनिमल' की तर्ज पर बनाने की सोच रहे हैं।
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों ने फ्लॉप फिल्मों से किया डेब्यू
सलमान और संदीप का वर्क फ्रंट
संदीप रेड्डी वांगा ने ऑलरेडी अपनी अगली फिल्म 'एनिमल पार्क' के लिए रणबीर कपूर और बॉबी देओल को साइन कर चुके हैं। वहीं, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'द बुल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस फिल्म में दोनों स्टार्स एक साथ काम करेंगे।