फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Not Kiara Advani Sara Ali Khan but Sharvari Wagh will romance with Kartik Aaryan

Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा-सारा को पीछे छोड़ ये हसीना बनी भूल भुलैया 3 का हिस्सा? पर्दे पर बड़े धमाल की तैयारी

Fri, 02 Feb 2024 11:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:56 PM IST
सार

'भुल भुलैया 3' की मुख्य अभिनेत्री को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच नई हसीना के नाम की रिपोर्ट ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है।  

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Not Kiara Advani Sara Ali Khan but Sharvari Wagh will romance with Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन-भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिष्ठित 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त मार्च 2024 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। हाल ही में निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज्मी और मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन हॉरर-कॉमेडी के संबंध में एक महत्वपूर्ण चर्चा के लिए एकत्र हुए। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर बीते लंबे समय से कयासों का बाजार गर्म है। 'भूल भुलैया 2' में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, बीते दिन इस किरदार के लिए सारा अली खान का नाम सामने आया। वहीं, अब नई रिपोर्ट में नई हसीना का नाम सामने आया है, जिसने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

'भूल भुलैया 3' का हिस्सा बनीं शरवरी वाघ?

कथित तौर पर शरवरी वाघ 'भूल भुलैया 3' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के लुक टेस्ट के दौरान एक लोकप्रिय पैपराजी अकाउंट द्वारा वाघ की तस्वीर खींची गई। कयास तमाम हैं, लेकिन मुख्य अभिनेत्री के नाम पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन मुख्य अभिनेता हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं, जिन्होंने पहली दूसरी किस्त का भी निर्देशन किया था।

विज्ञापन


TBMAUJ: बढ़ते डीपफेक वीडियो को लेकर कृति और शाहिद ने दी प्रतिक्रिया, एआई को दोषी ठहराने पर किया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

भूषण कुमार ने साझा किया उत्साह 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'भूल भुलैया भूषण और कार्तिक की प्रिय फ्रेंचाइजी है, और वे भाग तीन के साथ दांव को और बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट को लॉक करने के लिए शानदार रूप से काम किया है। अब सभी मिलकर इसे फरवरी, 2024 में फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।' निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, 'भूल भुलैया फ्रेंचाइजी हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है, और मैं अनीस जैसे रचनात्मक दिमाग और कार्तिक जैसी अविश्वसनीय प्रतिभा के साथ इसे आगे ले जाकर बहुत खुश हूं। साथ मिलकर, हम एक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं, जो फ्रेंचाइजी की विरासत का सम्मान करेगा और दर्शकों के लिए हंसी और रोमांच को दोगुना कर देगा।'


Fighter: फाइटर को मनचाही सफलता न मिलने पर तिलमिलाए सिद्धार्थ आनंद, निर्देशक के बयान पर मचा घमासान

मनोरंजन का डबल डोज देंगे बज्मी!

निर्देशक अनीस बज्मी ने इस परियोजना के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, 'मैं भूल भुलैया की दुनिया को आगे ले जाने के लिए रोमांचित हूं। पिछली किस्त में, रूह बाबा सबसे पसंदीदा किरदार बन गया था, और दर्शकों के आनंद के लिए इसे और भी बेहतर बनाना एक मजेदार और रोमांचक चुनौती होगी। यह फिल्म मेरी तत्काल निर्देशित अगली फिल्म है, और इसका ध्यान एक मनोरंजक कथा तैयार करने पर है, जो सीरीज के सार के प्रति सच्चे रहते हुए दर्शकों को पसंद आएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed