{"_id":"654f9ba8bb572200ad007b8c","slug":"animal-actor-ranbir-kapoor-dons-team-india-jersey-in-support-in-world-cup-2023-video-goes-viral-on-internet-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, इंडियन टीम की जर्सी पहन खास अंदाज में किया सपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, इंडियन टीम की जर्सी पहन खास अंदाज में किया सपोर्ट
Sat, 11 Nov 2023 08:50 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:50 PM IST
सार
कल भारत और नीदरलैंड का मैच है। ऐसे में रणबीर कपूर को भी अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भारतीय टीम की जर्सी पहने देखा गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश भर में चल रहे आईसीसी विश्व कप की धूम मची हुई है, बॉलीवुड हस्तियां भी इस उत्साह में शामिल हो रही हैं। रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कल भारत और नीदरलैंड का मैच है। ऐसे में रणबीर कपूर को भी अपना समर्थन व्यक्त करते हुए भारतीय टीम की जर्सी पहने देखा गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंडियन टीम की जर्सी पहन भारत के सपोर्ट में उतरे रणबीर
आईसीसी विश्व कप के उत्साह के बीच, रणबीर कपूर भारतीय टीम की नंबर 1 जर्सी और अपनी आगामी फिल्म एनिमल के शीर्षक वाली जर्सी पहनकर स्टाइलिश अंदाज में दिखे । अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, इस वीडियो में अभिनेता पैपराजी संग कुछ हंसी मजाक करते भी नजर आ रहे हैं। रणबीर के फैंस उनके इस अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीम को खास अंदाज में किया सपोर्ट
अभिनेता की इस वीडियो देख क्रिकेट प्रेम भी उनके मुरीद हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब आए हैं न रणबीर अपने असली जोन में, क्रिकेट फीवर कुछ है ही ऐसा। कोई भी उससे अछूता नहीं रहता है।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रणबीर कपूर को अब क्रिकेट प्रेमियों का भी सपोर्ट मिलेगा, उनके इस अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है।' वहीं, एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रणबीर कपूर ने अपने जीवन में अब तक का सबसे बेहतर काम किया है।'
Nargis Fakhri: रॉकस्टार के 12 साल हुए पूरे, नरगिस फाखरी ने तस्वीरें साझा कर कही दिल छू लेने वाली बात
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल सहित कई स्टार कलाकार हैं। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दिलचस्प बात यह है कि एनिमल मेघना गुलजार की सैम बहादुर के साथ टकराने वाली है, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं ।

View this post on Instagram