वेबसाइट पर ढूंढ़ी जाएगी 'गदर' के जीते की हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अपने बेटे उत्कर्ष की लॉन्चिंग की घोषणा करने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने अब हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है। परंतु इस बार सर्च ग्लोबल होगी। हीरोइन ढूंढने के लिए शर्मा आज दो वेबसाइट लॉन्च कर रहे हैं।
गदर जैसी फिल्म से इतिहास रचने वाले निर्देशक अनिल शर्मा की एक ठोस पहचान यह भी है कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को खूबसूरत नायिकाएं दी हैं। अनिल एक बार फिर नई नायिका की तलाश में हैं मगर इस बार उनकी तलाश कुछ नए रास्तों से होकर बढ़ेगी। इस बार अनिल अपनी अगली फिल्म जीनियस के लिए देश-विदेश में अपनी नायिका को ढूंढ रहे हैं क्योंकि इस फिल्म से वह अपने बेटे उत्कर्ष को सिनेमा के पर्दे पर ला रहे हैं। बीती 14 जुलाई को अनिल ने उत्कर्ष की लॉन्चिंग की घोषणा की थी। अब वह आठ सितंबर से नायिका की तलाश शुरू कर रहे हैं। इस तलाश के लिए अनिल दो वेबसाइट लॉन्च कर रहे हैं www.aspcasting.com और www.Genuiscasting.com।
अनिल शर्मा ने इस मौके पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा, ‘बहुत सारा टैलेंट अनदेखा ही छुपा है। हम हीरोइन की तलाश में अपनी वेबसाइट इसलिए लॉन्च कर रहे ताकि हरेक प्रतिभा को मौका मिल सके। मुझे ऐसे युवा चेहरे की तलाश है जो पहली नजर में मोह ले। मैं उससे बॉर्न ऐक्टर होने की उम्मीद नहीं करता लेकिन इतना जरूर है कि उसमें एक्टिंग के लिए जुनून होना चाहिए।’ अनिल शर्मा ने कहा कि मैंने जितनी भी हीरोइनों को आज तक लॉन्च किया, उनमें एक बात जरूर कॉमन थी कि सबमें बॉलीवुड और एक्टिंग के लिए जबर्दस्त पैशन था।
एक्शन करते दिखेंगे उत्कर्ष शर्मा
अनिल की हीरोइनें
तहलका (1992): शिखा स्वरूप
अमिषा पटेल (2001): गदर-एक प्रेम कथा
प्रियंका चोपड़ा (2003): हीरो-लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई
दिव्या खोसला (2004): अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
जरीन खान (2010): वीर
लीजा लेसारस (2010): वीर
उर्वशी रौतेला (2013): सिंह साब द ग्रेट
उत्कर्ष है गदर का जीते
उत्कर्ष वही बच्चा है जिसे सबने गदर में जीते के रूप में देखा था। वह अब बड़ा हो गया है। चार साल तक अमेरिका में फिल्म की पढ़ाई करके आया है। उत्कर्ष ने बारहवीं तक भारत में पढ़ाई की थी और उसके बाद अमेरिका की चैपमैन युनिवर्सिटी में सिनेमा का अध्यय करते हुए टॉप किया। इस दौरान उन्होंने फिल्में भी बनाईं, जो कई फेस्टिवल्स में दिखाई और सराही गईं। उत्कर्ष ने अभिनय के साथ फिल्म मेकिंग, राइटिंग और निर्देशन का भी अध्ययन किया है। इन दिनों अमेरिका में शूटिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा को जब उत्कर्ष की लॉन्चिंग की खबर मिली तो वह चकित रह गईं कि वह छोटा बच्चा जो हीरो-लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई के दौरान उनसे खूब बतियाया करता था आज इतना बड़ा हो गया! उन्होंने अनिल शर्मा को एसएमएस करके कहा,‘आश्चर्य कि समय इतनी तेजी से गुजर गया।’
क्या होगा जीनियस में?
इतना ही कहूंगा कि दिल की लड़ाई हमेशा दिमाग से है। फिल्म रोमांस-एक्शन-थ्रिल के साथ सिनेमाई वीएफएक्स से भरपूर होगी। जीनियस के की शूटिंग मथुरा, बांके बिहारी, जन्मभूमि के साथ दिल्ली आईआईटी और मुंबई समेत विदेश में होगी।
अनिल शर्मा