फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Sends Homemade Food To Fatima Sana Shaikh After She Tests Positive For COVID-19

कोरोना संक्रमित फातिमा सना शेख के लिए अनिल कपूर ने भिजवाया घर का खाना, एक्ट्रेस बोलीं- आप बेस्ट हो

Wed, 31 Mar 2021 05:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 05:53 PM IST
सार

  • फातिमा सना शेख हैं कोरोना संक्रमित।
  • अनिल कपूर ने फातिमा के लिए भेजा घर का खाना।
  • फातिमा ने अभिनेता का किया शुक्रिया अदा।

विज्ञापन
Anil Kapoor Sends Homemade Food To Fatima Sana Shaikh After She Tests Positive For COVID-19
अनिल कपूर और फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

विस्तार

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी कोरोना संक्रमण से बच नहीं पाईं। उन्होंने बीते सोमवार को अपनी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। फातिमा ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। लेकिन इस दौरान अभिनेता अनिल कपूर ने उनके लिए कुछ खास भिजवाया है।

विज्ञापन

Anil Kapoor Sends Homemade Food To Fatima Sana Shaikh After She Tests Positive For COVID-19
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram

फातिमा सना शेख को अनिल कपूर ने घर का बना हुआ खाना भेजा है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर इसके लिए उनको धन्यवाद कहा है। फातिमा सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खाने की एक तस्वीर लगाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अनिल कपूर आप सबसे बेस्ट हो। घर के इस शानदार, स्वादिष्ट खाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।' तस्वीर में दिख रहा है कि अनिल ने कई डिशेज फातिमा को भिजवाई हैं ताकि कम से कम आइसोलेशन में उनको अच्छा खाना मिलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor Sends Homemade Food To Fatima Sana Shaikh After She Tests Positive For COVID-19
फातिमा सना शेख और अनिल कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि अनिल कपूर और फातिमा सना शेख एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। हाल ही में शूटिंग के दौरान ही राजस्थान के नारलाई रावले में फातिमा ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान अनिल कपूर उनके साथ ही दिखे थे। अनिल और फातिमा की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख से पहले भी कई सेलेब्स कोरोना की जद में आ चुके हैं। मनोज बाजपेयी, विक्रांत मैसी, सतीश कौशिक, रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली समेत अन्य कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed