फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AndhaDhun starrer Ayushmann Khurrana Title track released

'अंधाधुन' का टाइटल ट्रेक रिलीज,आयुष्मान संग राधिका आप्टे और तब्बू का दिखा अलग अंदाज

Sat, 08 Sep 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
AndhaDhun starrer Ayushmann Khurrana Title track released
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंधाधुन' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा 'अंधाधुन' में राधिका आप्टे और तब्बू जैसी दिग्गज एक्ट्रेस भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। 'अंधाधुन' के टाइटल ट्रैक को मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार ने गाया है। बात करें वीडियो की तो इस गाने में मुख्य एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म की दोनों हीरोइन राधिका आप्टे और तब्बू भी नजर आ रही हैं। 'अंधाधुन' के टाइटल ट्रैक को रफ्तार और गिरीश नाकोद ने कंपोज किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'अंधाधुन' थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी। ट्रेलर के अनुसार फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू नेगेटिव किरदार में हैं। फिल्म में आयुष्मान पियानो सिखाते दिखेंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना की जिंदगी अच्छी चल रही होती है, लेकिन तब्बू के संपर्क में आते ही उनकी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इस बीच कहानी में कोई रोमांचक घटनाएं भी होती हैं। ट्रेलर को देखकर कह सकते हैं कि फिल्म 'अंधाधुन' एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed