Exclusive Interview: एमी जैक्सन बोलीं- छोटी सी उम्र से भारत में कर रही हूं काम
फिरंगी अभिनेत्री एमी जैक्सन को वरायटी फिल्में मिल रही हैं, वह भी साउथ और हिंदी दोनों जगत की फिल्मों में। हाल ही में उन्होंने फ्रीकी अली में नवाज संग काम किया था। आगे रजनीकांत संग उनकी रोबोट-2 आ रही है। उसमें अक्षय कुमार भी उनके साथ हैं। भारत में वो महज 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं। एमी ने कहा कि यहां जितनी खानपान की वैरायटी है और कहीं नहीं है। मैं खुद बहुत बड़ी फूडी हूं। यहां के तरह-तरह के पकवान की मैं कायल हो चुकी हूं। इस मुल्क ने मेरे फैशन सेंस में इजाफा किया है। साड़ी, सलवार-कुर्ती, घाघरा, चोली जैसे परिधानों से राब्ता करवाया। तीसरी चीज मेहमाननवाजी। यहां के लोगों में बहुत गर्मजोशी है। तभी मैं यहां सालों से रह रही हूं। इसे अपना घर कहने और मानने लगी हूं।