फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh said that bachchan and gandhi family are still friends

अमिताभ ने 25 साल बाद गांधी परिवार से अपनी दोस्ती का किया जिक्र

Sat, 17 Sep 2016 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
amitabh said that bachchan and gandhi family are still friends
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और गांधी परिवार के रिश्तों की चर्चाएं हमेशा होती रही है। 1990 के बाद दोनों परिवारों की दोस्ती में दरार पड़ने की खबरें सामने आई थीं। अमिताभ बच्चन ने कहा कि बच्चन-गांधी परिवार की दोस्ती किसी भी सूरत में खत्म नहीं हुई है। हम अभी भी दोस्त हैं। आपको बता दें कि 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार की बच्चन परिवार से दूरियां बढ़ने लगी थीं। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस तरह बच्चन और गांधी परिवार की नजदीकियां-दूरियों में बदल गईं।

विज्ञापन


बिग बी ने कहा कि उनका राजनीति में सफर कम ही रहा लेकिन इस बात का अफसोस भी है कि वो इलाहाबाद की जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाए। जितनी उनकी क्षमता थी उन्होंने वादों को पूरा करने की कोशिश की। लेकिन वो जानते हैं कि इलाहाबाद के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ये पूछे जाने पर कि राजनीति में उनका आना एक इमोशनल फैसला था, अमिताभ ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह एक इमोशनल फैसला था। उन्हें वहां जाकर दोस्त की मदद करनी चाहिए थी लेकिन बाद में अहसास हुआ कि वहां इमोशन्स की कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं राजनीति में काम करने लायक नहीं'

amitabh said that bachchan and gandhi family are still friends
अमिताभ बच्चन

उन्हें लगा कि वो राजनीति में काम करने के लायक नहीं हैं इसलिए उन्होंने छोड़ दिया। अमिताभ ने अपने दोस्त और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने हेमवतीनंदन बहुगुणा को बड़े अंतर से हराया था लेकिन 3 साल बाद ही इस्तीफा दे दिया था। अमिताभ ने बताया कि दोनों परिवार अब भी दोस्त ही हैं। यह पूछे जाने पर कि राजनीति छोड़ने का असर दोनों परिवारों की दोस्ती पर पड़ा अमिताभ ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि राजनीति से वापस जाने का असर दोस्ती पर पड़ा। दोस्ती खत्म नहीं हुई। हम अभी भी दोस्त हैं।

अमिताभ के मुताबिक वो एक कलाकार हैं। लोग उन्हें प्यार करते हैं। उसके बदले उन्हें कुछ देना होता है। जब कोई राजनीति में आता है तो वहां आपको जनता के प्यार के बदले कुछ देना होता है। तो इसका मतलब क्या है? बिग बी ने कहा कि पॉलिटिशियन्स बहुत ताकतवर लोग होते हैं। 

अमिताभ के मुताबिक उन्हें लगता है कि भारत की तुलना में अमेरिका के लोग ज्यादा मैच्योर हैं। इसी के चलते हॉलीवुड स्टार्स को अपनी राजनीतिक सोच सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं होती है जबकि हमारे देश में लिमिटेशन होती है। जब वो कांग्रेस की तरफ से असम में कैम्पेन करने गए थे तो उनका हेलीकॉप्टर अपोजिशन के कैंडिडेट के इलाके में उतरा था। पुलिस ने उनसे वहां से जल्द ही चले जाने को कहा। तभी वहां कुछ यंग्स्टर्स आए।

उनमें से एक ने हेलीकॉप्टर की खिड़की का कांच तोड़ दिया और उनके हाथ में एक पेपर थमा दिया। उसमें लिखा था कि वो अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन है लेकिन बिग बी ने वहां जाकर अपने कमिटमेंट को डिवाइड कर दिया है, इस लिहाज से उन्हें वहां से चले जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed