फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan use to spend lots of time with wife jaya on set rajesh khanna said this man will have nothing

फिल्मी किस्सा: जब अभिताभ से चिढ़ने लगे थे राजेश खन्ना तो जया ने कह दी थी ये बड़ी बात, जो हुई 'सोलह आने सच'

Sun, 05 Dec 2021 06:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan use to spend lots of time with wife jaya on set rajesh khanna said this man will have nothing
amitabh bachchan

सिनेमा जगत में पर्दे पर तो कहानी दर्शकों का मनोरंजन करती ही है साथ ही में पर्दे के पीछे से भी बहुत सी ऐसी दिलचस्प कहानियां आती हैं जिनके बारे में जानने की लोगों में खूब उत्सुकता रहती है। ऐसा ही किस्सा हुआ था जब अमिताभ ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू की थी लेकिन जया और राजेश खन्ना उस समय जाने माने कलाकार थे। राजेश खन्ना ने कुछ ऐसा कह दिया था कि जया ने कहा कि इंडस्ट्री पर राज करेगा ये। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।

विज्ञापन


बात उस समय की है जब राजेश खन्ना अपने दौर को सुपर स्टार थे। उनके अभिनय से इंडस्ट्री में उनकी छाप थी तो वहीं जया भादुरी भी उस समय की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उस समय अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में नए थे और इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। जया भादुरी और राजेश खन्ना एक साथ फिल्म बावर्ची में काम कर रहे थे, लेकिन जया तब अमिताभ की अच्छी दोस्त बन चुकी थी। इसलिए अक्सर अमिताभ फिल्म के सेट पर जया से मिलने आ जाया करते थे और अक्सर दोनों साथ घूमने-फिरने चले जाते थे।
विज्ञापन


 राजेश खन्ना भी सेट पर यह सब देखा करते थे और एक बार तो उन्होंने अमिताभ से सामना होने पर ये तक कह दिया था कि, इस आदमी का कुछ नहीं होगा'। उस समय वहां पर जया भी मौजूद थी। उन्हें राजेश खन्ना की ये बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने तुरंत कह दिया कि जिसे आज आप इतना बुरा भला कह रहे हैं देखिएगा वो एक दिन इंडस्ट्री पर राज करेगा' और ये बात सोलह आने सच भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ उस समय धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बनाने लगे थे और फिल्मकारों की पहली पसंद बनते जा रहे थे। कहा जाता है कि एक समय ऐसा भी आया कि राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन से चिढ़ने लगे थे लेकिन जब दोनों ने फिल्म आनंद में एक साथ काम किया तो उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिला। जिसके बाद राजेश ने भी अमिताभ बच्चन की काबिलियत को पहचाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed