{"_id":"f857efe2-a404-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-to-play-himself-in-bombay-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन करेंगे अमिताभ बच्चन की ऐक्टिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन करेंगे अमिताभ बच्चन की ऐक्टिंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एक फिल्म में अपनी खुद की ही भूमिका निभाएंगे। वह पर्दे पर अमिताभ बच्चन के रूप में ऐक्टिंग करते हुए दिखेंगे। अमिताभ बच्चन यह भूमिका 'बांबे टॉकीज' में करेंगे।
विज्ञापन
3 मई को रिलीज हो रही 'बांबे टॉकीज' चार कहानियों का गुलदस्ता है। इसे चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी ने मिलकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर इस फिल्म को बनाया गया है।
70 वर्षीय महानायक ने अनुराग कश्यप की फिल्म में एक छोटी भूमिका की है। इसमें वह अपने गृह नगर इलाहाबाद से आए अपने एक बेहद उत्साही प्रशंसक से मिलते हैं।
एक बयान में कहा गया है कि कश्यप के हिस्से वाली कहानी में अमिताभ को समर्पित एक गाना भी है। इसे अमिताभ के जुहू स्थित उनके निवास 'प्रतीक्षा' के बाहर रविवार को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया, "बच्चन ने फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई है। उन्हें हैरान करने के लिए आगे एक चीज है। 60 कलाकारों का एक दल अमिताभ के वेशभूषा और मुखौटे में उनके घर के सामने गाने को रिलीज करेगा।"