{"_id":"2345b5d2-93b5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-stolen-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी के घर हुई फिर चोरी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी के घर हुई फिर चोरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी चिंतित हैं। उनकी चिंता का कारण किसी फिल्म को लेकर नहीं हैं, बल्कि उनकी चिंता का कारण यह है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनके घर में चोरी हो रही हैं।
विज्ञापन
जी हां, इस बार खबर है कि उनके घर जलसे में लगभग 25000 की चोरी हो गयी है। साथ ही चोरों से घर से कुछ कीमती सामान भी ले लिया है।
ये पहली बार नहीं जब बिग बी के घर से चोरी हो रही है। इससे पहले भी अमिताभ के जलसे से किसी ने आठ हजार रुपये चुरा लिये थे। अमिताभ इस चोरी से काफी चिंतिंत हैं और वह इस चोरी का एफआइआर नहीं कराना चाहते। सिर्फ चाहते हैं कि पुलिस नौकरों से पूछताछ करे।
विज्ञापन
हालांकि अमिताभ को खुद यकीन है कि यह हरकत उनके घर के नौकरों ने नहीं, बल्कि किसी बाहरी आदमी ने किया है, जो किसी बहाने घर में घुस आया होगा और फिर उसने चोरी कर ली होगी। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन