पिता को मिले सम्मान से गदगद हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। खास तौर पर ट्विटर पर तो वह अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के सभी किस्से-कहानी लोगों से शेयर करते रहते हैं। 15 दिसंबर को 'बिग बी' ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के माध्यम से अमिताभ बच्चन यह जानकारी दे रहे हैं कि विदेश में उनके पिता यानी की दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार वह खुद ग्रहण करेंगे।
पोस्टर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'इस आदर सम्मान का मैं हकदार नहीं, विनम्र विनय पूर्ण , आभार ! यह देश है विदेश में , जो पूज्य बाबूजी को सम्मानित करने जा रहा है । एक पुत्र के लिए इससे बड़ी भाग्यशाली अवस्ता नहीं हो सकती।' साझा की तस्वीरों में अमिताभ बच्चन के प्लेन से उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस स्वागत से वह बेहद ही अभिभूत हो गए हैं। हालांकि विदेश में यह कौन सा देश है इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने साझा नहीं की है।
T 3580 -- इस आदर सम्मान का मैं हक़दार नहीं ; विनम्र विनय पूर्ण , आभार !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 15 December 2019
ये वो देश है विदेश में , जो पूज्य बाबूजी को सम्मानित करने जा रहा है । एक पुत्र के लिए इससे बड़ी भाग्यशाली अवस्ता नहीं हो सकती 🙏 pic.twitter.com/FmyYAIkL0F
T 3579 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 13 December 2019
Yeti yeti yeti ..
ye sardi sar pe beeti ..
tan dhaka, ang dhaka .. dhaka poorn shareer
man ko dhakne se baaz rahe, yahi hai taqreer ~ ab
Yeti yeti yeti
ये सर्दी सर पे बीती
तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर
मन को ढकने से बाज़ रहे , यही है तक़रीर ~ अब pic.twitter.com/2Xhy59cmjH
गौरतलब है कि पिछले बीते दिनों अमिताभ बच्चन स्लोवाकिया में अपनी आने वाली फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त रहे। शूटिंग के दौरान की अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह सर्दी के कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'येती येती येती...ये सर्दी सर पे बीती...तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर...मन को ढकने से बाज रहे , यही है तकरीर ~ अब'। गौरतलब है कि 'चेहरे' एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
पढ़ें: 97वें जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित