{"_id":"38e51e93a812775aa1c34a7c46af5127","slug":"amitabh-bachchan-salman-khan-aishwarya-roy-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चन के करीब आ रहे हैं सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चन के करीब आ रहे हैं सलमान खान
Updated Sat, 18 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन और सलमान की नजदीकियां फिर से बढ़ती जा रही हैं। एक अवार्ड समारोह के दौरान इन दोनों के बीच काफी दोस्ताना और आत्मीयता भरा व्यवहार देखा गया।
विज्ञापन
जिसे देख कई आंखे इनकी ओर टिक गईं। बाद में अमिताभ बच्चन ने सलमान खान के साथ अपनी इस फोटो को ट्विटर पर भी शेयर किया।
पास्ट में अमिताभ और सलमान के संबंध काफी अच्छे रहे थे। लेकिन बाद में सलमान की गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या की अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद से इनके बीच दूरियां बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन
ऐश से शादी के बाद सलमान और अमिताभ एक दूसरे से औपचारिकता भर ही निभाते दिखे। लेकिन अब इनके संबधों में फिर से पुरानी आत्मीयता दिखाई देने लगी है।
मुंबई में एक अवार्ड समारोह के दौरान सैट के बाहर अमिताभ और सलमान ने न सिर्फ आगे बढ़कर हाथ मिलाया बल्कि गले भी मिले। इसके बाद इन दोनों के बीच काफी देर तक हंसी मजाक भी होता रहा।
विज्ञापन
दोनों बार-बार लौट-लौट कर एक दूसरे से कुछ कह भी रहे थे। टीवी पर ये फुटेज कई बार दिखाई भी गई। लेकिन अमिताभ ने सलमान के साथ अपनी एक मुलाकात का फोटो भी शेयर कर दिया है।
जिसे देख लगता है कि अब सलमान बीती बातों को पूरी तरह से भुला चुके हैं और अमिताभ भी बड़प्पन दिखाते हुए रिश्ते को फिर से आगे बढ़ा रहे हैं।