फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh bachchan runs away from rekha

दिखीं रेखा, तो पीठ घुमाकर चल दिए अमिताभ

Sat, 19 Jan 2013 04:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan runs away from rekha

अमिताभ बच्चन और रेखा के प्रेम प्रसंग से तो हम सभी वाकिफ हैं। इनका पुराना प्रेम इनके वर्तमान जिंदगी पर हावी न हो जाए इसका प्रयास यह दोनों ही करते हैं। अमिताभ के साथ-साथ जया बच्चन भी रेखा के सामने पड़ने से खुद को बचाती हैं। जब राज्यसभा में रेखा का नामांकन हुआ तो जया बच्चन ने अपनी सीट बदला ली, ताकि उन्हें रेखा के बगल में न बैठना पड़े।

विज्ञापन


पिछले दिनों कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन द्वारा किया गया। एक अवॉर्डस कार्यक्रम में अमिताभ बच्च्न अपनी बहू के साथ पहली रो में बैठे थे। तभी अचानक रेखा आती हैं। अमिताभ रेखा को देखकर थोड़ा हड़बड़ा जाते हैं। रेखा जब सामने पड़ती हैं तो ऐश्वर्या रॉय उठकर रेखा का अभिवादन करती हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन मौका देखकर चुपके से वहां से उठ लेते हैं। रेखा, अमिताभ को उठकर जाते हुए देखते रह जाती हैं।
विज्ञापन


अमिताभ रेखा के आने से असहज हो जाते हैं। कुछ देर तक बैठने के बाद वह कार्यक्रम छोड़कर ही चले जाते हैं। ऐसा अमिताभ और रेखा द्वारा कई बार किया जा चुका है। यह दोनों ही आमने-सामने पड़ने से बचते हैं। हालांकि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने कहा था कि यदि उन्हें रेखा के साथ कोई फिल्म ऑफर होती है तो वह जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed