{"_id":"07feebdc6b4d13b0ccf92ca70f517ca8","slug":"amitabh-bachchan-rekha-jaya-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल बाद पत्नी जया को प्यार करेंगे अमिताभ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 साल बाद पत्नी जया को प्यार करेंगे अमिताभ!
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 18 Jan 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों एक फिल्म समारोह में पूर्व को-स्टार रेखा के साथ मुस्करा कर मिलने वाले पति-पत्नी अमिताभ और जया बच्चन आने वाले साल में आपको एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
करीब 13 साल बाद वह किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार करेंगे और यह बुजुर्ग दंपति की एक प्रेम कहानी होगी। शुजीत और उनकी को-राइटर जूही चतुर्वेदी ने मिल कर यह फिल्म लिखी है और अमिताभ-जया ने इसमें काम करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस फिल्म में इरफान भी होंगे। शुजीत के अनुसार इस फिल्म का आइडिया जूही का था। उन्होंने इसे लेकर बच्चन दंपति से बात की और वे तैयार हो गए। वह बताते हैं, 'यह एक साधारण सी प्रेम कहानी है।
विज्ञापन
30 साल से शादीशुदा एक दंपति जब उम्र के सयाने पड़ाव पर पहुंच जाते हैं तो कैसे उन्हें छोटी छोटी बातें परेशान करती हैं। फिर किस तरह से वे उनसे निपटते हुए अपनी जिंदगी में प्यार को बनाए रखते हैं, यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा। वास्तव में यह एक रोमांटिक ड्रामा होगा।'
उल्लेखनीय है कि अमिताभ-जया ने आखिरी बार 2001 में धर्मा प्रोडक्शंस की 'कभी खुशी कभी गम' में साथ काम किया था।
हालांकि पिछले साल दोनों अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत की भोजपुरी फिल्म 'गंगा देवी' में दिखे थे, परंतु वह एक मेहमान भूमिका मात्र थी।