{"_id":"f8e97aa3edf3f9cb32d4fcf4c13db9ab","slug":"amitabh-bachchan-rejected-for-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई 'जंजीर' के एक गाने से नाखुश हैं अमिताभ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई 'जंजीर' के एक गाने से नाखुश हैं अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जंजीर' के रीमेक के मेकर्स लंबे अरसे से यह कोशिश कर रहे हैं कि वह किसी भी तरह अमिताभ बच्चन को अपनी रीमेक फिल्म का हिस्सा बना लें। फिर वह चाहे गेस्ट अपीयरेंस रूप में ही क्यों न हो। लेकिन अमिताभ ने इसके लिए उन्हें मंजूरी दी ही नहीं। उन्होंने फिल्म में कोई भी अपीयरेंस देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर मेकर्स ने नया फंडा ढूंढ निकाला। उन्होंने तय किया कि वे अमिताभ पर 'मुंबई का हीरो' नाम का गाना फिल्मायेंगे। जिसमें वह अमिताभ के 'जंजीर' के संवादों का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
'जंजीर' के रीमेक के निर्देशक अपूर्व लखिया जब इसकी मंजूरी के लिए अमिताभ के पास गये तो अमिताभ ने इस बात
पर सख्त नाराजगी जताई कि गाने में एक जगह "अच्छे अच्छों की xxx फट जाती है" का इस्तेमाल था।
उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह इस तरह के अश्लील शब्दों के प्रयोग की किसी भी चीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। लखिया ने वह शब्द हटाया। तो अमिताभ इस बात के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन