{"_id":"638318251c9048490b0fe52b","slug":"amitabh-bachchan-pays-tribute-to-veteran-actor-vikram-gokhale-and-tabassum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- सब उजाड़ सा हो गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- सब उजाड़ सा हो गया
Sun, 27 Nov 2022 01:26 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 27 Nov 2022 01:26 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में तबस्सुम और विक्रम गोखले को याद किया। उन्होंने कहा विक्रम गोखले और तबस्सुम जैसे महान प्रतिभाशाली के कलाकारों के जाने से सिनेमाजगत वीरान हो गया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, विक्रम गोखले
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड से हाल ही में दो दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते हफ्ते जानी-मानी अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया तो वहीं कल यानि शनिवार को दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया। दो दिग्गज अभिनेताओं के जाने से सिनेमाजगत काफी दुखी है। दोनों के निधन पर सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले और तबस्सुम जैसे महान प्रतिभाशाली के कलाकारों के जाने से सिनेमाजगत वीरान हो गया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में तबस्सुम और विक्रम गोखले को याद किया। उन्होंने लिखा- 'दिन दुख से भरे हुए हैं... दोस्तों और सहयोगियों...महान योग्य कलाकार हमें दिन-ब-दिन छोड़ देते हैं.. और हम सिर्फ देखते और प्रार्थना करते हैं...वे हमारे जीवन में आए...उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और मंच को खाली छोड़ चले गए, उनकी अनुपस्थिति से सब उजाड़ सा हो गया है'।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि, लोग बोले- नौटंकी थोड़ा सा तो...
विज्ञापन
बता दें कि विक्रम गोखले अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म अग्निपथ और कई मराठी व हिंदी फिल्मों भी नजर आ चुके हैं। अभिनेता ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह 'अग्निपथ' के बाद उनके साथ 1992 की फिल्म 'खुदा गवाह' में भी नजर आ चुके हैं। बीते दिन विक्रम गोखले का पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे।
इसे भी पढ़ें- Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई
वहीं तबस्सुम, जिन्हें 'बैजू बावरा' और 'मुगल-ए-आजम' जैसी कई हिंदी क्लासिक्स फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह दूरदर्शन के मशहूर टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' को भी होस्ट करती नजर आ चुकी हैं। बता दें कि बीते हफ्ते उनका निधन हो गया था। वह 78 वर्ष की थीं।