फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sherlyn Chopra trolled on social media for pays tribute to Shraddha Walkar know the reason

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि, लोग बोले- नौटंकी थोड़ा सा तो...

Sun, 27 Nov 2022 12:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 12:34 PM IST
सार

दिल्ली के बहुचर्चित हत्याकांड के बाद लोग अपराधी अफताब के लिए सजा और श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अब शर्लिन चोपड़ा ने भी श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनकी एक गलती की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Sherlyn Chopra trolled on social media for pays tribute to Shraddha Walkar know the reason
शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : insta

विस्तार

श्रद्धा वालकर निर्मम हत्या कांड ने सभी को सकते में ला दिया है लोग सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग तरह से श्रद्धा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। किसी न किसी बात को लेकर हर समय चर्चा में बनी रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने भी श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी और साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

 

Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई

विज्ञापन

इस वजह से ट्रोल हुईं शर्लिन चोपड़ा
वायरल भयानी पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा कई लोगों के साथ हाथ में बैनर और मोमबत्ती लिए हुए श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह एक जगह पर रुक जाती हैं, जहां श्रद्धा वालकर के फोटो पर हार चढ़ाकर हाथ जोड़ती दिखाई दीं लेकिन इसी दौरान वह एक महिला से बात करती हैं और इस दौरान शर्लिन के चेहरे पर हंसी साफ दिखाई दे रही है। इसी को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स बोले नौटंकी...
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "श्रद्धांजलि देते वक्त बात करते हुए मुस्कुराता कौन है, सब दिखावा है..शर्लिन चोपड़ा"। दूसरे ने लिखा- 'नौटंकी*** श्रद्धांजलि दे रही है....दिल में न सही कम से कम चेहरे पर तो थोड़ा सा अफसोस दिखा देती'। इसी तरह एक अन्य ने लिखा- "इतना मुस्कुराके कौन इंसाफ मांगता है"। बाकी भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि कम से कम शर्लिन ने हिम्मत तो दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed