{"_id":"24f76256-f10a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"amitabh-bachchan-jewels-with-jaya-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया से ईष्या करते हैं अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जया से ईष्या करते हैं अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
यह बात आपको चौंका सकती है लेकिन है सही। जी हां अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन से जलते हैं। यह बाद खुद उन्होंने स्वीकार्य की है।
विज्ञापन
आपने बिल्कुल सही सुना अमिताभ बच्चन जया बच्चन से जलते हैं और उन्होंने यह बात खुद स्वीकारी है और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
दरअसल, अमिताभ का कहना है कि उन्हें जया बच्चन से इस बात से जलन होती है कि उन्हें जया बच्चन की तरह किसी फिल्मी इंस्टीटयूट में बकायदा फिल्म की पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
अमिताभ अभी हाल ही में सुभाष घई के फिल्मी इंस्टीटयूट के एक समारोह में हिस्सा लेने गये थे। वहां उन्होंने स्वीकारा कि जया को अमिताभ से अधिक फिल्मों की जानकारी है।
विज्ञापन
जितनी फिल्में जया ने देख रखी है, वह नहीं देख पाये, इसकी वजह यह है कि जया एफटीआइआइ की प्रोडक्ट हैं और उन्हें वहां वह पूरा माहौल मिला है।
जबकि अमिताभ ने कहीं से भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है और उन्हें इस बात का अफसोस है। अमिताभ कहते हैं कि अगर उन्हें मौका मिले और वक्त मिले तो वह अब भी किसी फिल्मी इंस्टीटयूट में जाकर फिल्म की पढ़ाई करना चाहेंगे।