अमिताभ से किया था निर्देशक ने वादा, तुम्हे और मुहम्मद अली को लेकर बनाऊंगा फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में बॉक्सिंग की पहचान बनने वाले बॉक्सर मुहम्मद अली अब इस दुनिया में नहीं हैं। दुनियाभर में अपने पंच की ताकत से धाक जमाने वाले अली के जाने से दुनियाभर में उनके चाहने वाले रंज कर रहे हैं। भारत में अली की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है लेकिन खास बात ये है कि बॉलीवुड कलाकारों की पूरी जमात में वो भारत के अपने समकालीन कई खिलाडियों से कहीं ज्यादा मशहूर रहे हैं। मुहम्मद अली के चाहने वालों में एक नाम अमिताभ बच्चन का भी है। अमिताभ इस महान बॉक्सर के दुनिया छोड़ जाने से बेहद दुखी हैं।
अमिताभ बच्चन का कहना है कि अली जैसे विरले कभी-कभी पैदा होते हैं, वो सिर्फ रिंग में ही आक्रामक नहीं थे बल्कि रिंग के बाहर भी उन्होंने कई बुराईयों के खिलाफ लड़ाईयां लड़ीं। अमिताभ ने ट्विटर पर मुहम्मद अली के साथ अपनी मुलाकात और वो कहानी याद की है जब वो अली के साथ पर्दे पर दिखने की तैयारी करने लगे थे।
अमिताभ बच्चन ने उन दिनों के याद किया है, जब वो और निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा अली के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर रुके थे। इस दौरान अली के साथ की तस्वीरें भी उन्होंने साझा की हैं। अमिताभ ने ट्विटर के जरिए याद किया है कि प्रकाश मेहरा ने उनको और मुहम्मद अली को लेकर एक फिल्म बनाने का वादा इस दौरान किया था। जिसने उन्हें मुहम्मद अली के साथ पर्दा साझा करने का सपना दे दिया लेकिन ये सपना अधूरा ही रह गया। प्रकाश मेहरा का अमिताभ और अली को लेकर फिल्म बनाने का ख्वाब कभी परवान ना चढ़ सका।
अमिताभ और मुहम्मद अली एक फिल्म में होते तो बहुत मुमकिन है कि दोनों बॉक्सिंग करते पर्दे पर दिखते। मुहम्मद अली किसी हिन्दी गाने पर डांस करते भी दिखते और हीरोइन के आगे-पीछे चक्कर लगाते भी। अब ये सिर्फ सोचा जा सकता है क्योंकि अब मुहम्मद अली सिर्फ यादों में रह गए हैं। अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स
T 2277 -With the 'greatest' Muhammed Ali at his home in L.A. Prakash Mehra had wished to make film with him and me . pic.twitter.com/AOdKnAZXqm
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 4, 2016
T 2277 - 'The Greatest' .. with him at his home in LA ! May he Rest in Peace ! pic.twitter.com/gX0gR7rPTb
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 4, 2016