{"_id":"5d68661c-e21e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amitabh-bachchan-has-given-voice-over-tara","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप पर बनी फिल्म से जुड़े अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली गैंगरेप पर बनी फिल्म से जुड़े अमिताभ
इंटरनेट डेस्क/मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप पीड़ित लड़की पर बनी फिल्म से अमिताभ बच्चन भी जुड़ गए हैं। यह फिल्म उस घटना की कहानी कहेगी जो दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप में उस लड़की के साथ हुआ था।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कुमार राज की फिल्म 'ताराः द जर्नी ऑफ लव एंड पेशन' उस निर्भया को समर्पित है, जो दिल्ली की बस में गैंग रेप का शिकार हो गई थी।
दरअसल फिल्म 'तारा' में एक ऐसी बंजारा युवती तारा की कहानी है, जो असाधारण परिस्थितियों से गुजरती है। यह फिल्म दुनिया के दर्जनभर प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल होकर पर्याप्त प्रशंसा पा चुकी है।
विज्ञापन
अब नयी खबर यह है कि इस इस फिल्म से अमिताभ बच्चन भी जुड़ गए हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने वॉइस ओवर दिया है।
कुमार राज के अनुसार बिग बी तारा की थीम से काफी प्रभावित थे, इसीलिए उन्होंने अपनी आवाज देने के लिए हामी भरी। तारा का शीर्षक किरदार निभाया है थिएटर एक्ट्रेस रेखा राना ने।
विज्ञापन
उन्हें इस भूमिका के लिए जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है। इस फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं प्रो.कृष्ण कुमार पवार ने और इसकी शूटिंग भुज, रन ऑफ कच्छ, जयपुर और सफाला में हुई है।