अमिताभ बच्चन ने पूरी की कैंसर से जूझ रही हार्दिका की मुराद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की मरीज हार्दिका को सांस लेने के लिए हर वक्त ऑक्सीजन का कंटेनर साथ रखना पड़ता है। कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही इस लड़की की बचपन से एक ही ख्वाहिश थी कि कभी अपने चहेते स्टार अमिताभ बच्चन से मिलें। अमिताभ बच्चन को हार्दिका के दिल की इस तमन्ना का पता चला तो वो केक लेकर पहुंच गए हार्दिका के पास। अमिताभ बच्चन ने हार्दिका के साथ मिलकर उनका बर्थडे सेलीब्रेट किया। बॉलीवुड के शहंशाह ने 'हैप्पी बर्थडे हार्दिका' कहते हुए हार्दिका को केक खिलाया तो उनके लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा रहा।
अमिताभ बच्चन ने हार्दिका को फूलों का गुलदस्ता दिया। उनके साथ केक काटा और खुद ही तस्वीरें भी लीं। अमिताभ ने हार्दिका से मुलाकात को खास बताया। ट्वीट करते हुए अमिताभ ने अपना अनुभव साझा किया।
T 2262 - A moment of joy with the young Hardika suffering from cancer and completed her wish !! pic.twitter.com/AR28S1sV1R
विज्ञापन विज्ञापन— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 20, 2016