फैन के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, ब्लॉग पर लिखा इमोशनल नोट; कहा- ‘शब्दों में कहना आसान नहीं’
Amitabh Bachchan Blog: दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने एक फैन के निधन पर बेहद इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने उस फैन को अपने परिवार जैसा बताया और अपने ब्लॉग में उन्हें याद किया।
विस्तार
मंगलवार (5 मई) को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने प्रयागराज की अपनी फैन शालिनी सिंह को याद करते हुए गहरा दुख जताया। एक्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के दर्द को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल होता है।
फैन को बताया परिवार जैसा
उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी परिवार जैसी शालिनी सिंह, इलाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं।’ अमिताभ ने आगे कहा कि ऐसे मौके हमेशा सबसे ज्यादा कठिन और दर्दनाक होते हैं, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में वह सिर्फ प्यार, दुआ और संवेदनाएं ही दे सकते हैं।
उन्होंने लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं, हम सब प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और सुकून मिले, जिसकी वह हमेशा हकदार थी।’
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे, जिसे टीजे ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके साथ रजनीकांत और फहाद फासिल भी थे। वह इस समय कल्कि 2898 एडी के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसे नाग अश्विन बना रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- विजय की जीत पर प्रकाश राज का तीखा सवाल, पोस्ट कर पूछा- फैन पावर या पॉलिटिक्स? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
इसके अलावा वह 'रामायण: पार्ट 1' में भी दिखाई दे सकते हैं, जिसे नितेश तिवारी बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।