फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prakash Rajs Sharp Question On Vijays Win Asking In A Post Fan Power Or Politics Users Trolls Him

विजय की जीत पर प्रकाश राज का तीखा सवाल, पोस्ट कर पूछा- फैन पावर या पॉलिटिक्स? यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Tue, 05 May 2026 11:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 05 May 2026 11:42 AM IST
सार

Prakash Raj on Vijay: प्रकाश राज का विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के तमिलनाडु चुनाव में जीत पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने जीतने वालों को बधाई दी, लेकिन साथ ही फैन-आधारित राजनीति को लेकर चिंता भी जताई। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Prakash Rajs Sharp Question On Vijays Win Asking In A Post Fan Power Or Politics Users Trolls Him
विजय और प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इस पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरण और रश्मिका मंदाना के बाद एक्टर प्रकाश राज ने भी चुनाव नतीजों पर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

समाज अब फैन-डॉमिनेटेड हो गया है
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘तमिलनाडु चुनाव... नमस्ते तमिलनाडु.. कामराज हार गए। एमके स्टालिन हार गए। समाज अब फैन-डॉमिनेटेड हो गया है। यह साबित हो गया है कि यह राजनीतिक नहीं बन पाया है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, ‘राजनीतिक जागरूकता फैलाने का काम हमेशा विपक्ष का होता है। चलिए अपना सफर जारी रखते हैं। जीतने वालों को उनके सफल जनसेवा के लिए बधाई।’ एक्टर के इस पोस्ट के बाद यूजर्स के कड़े रिएक्शन सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने खड़े किए सवाल
उनकी इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘आप तमिल नहीं हैं, हमारे लिए मत बोलिए।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘आप भी एक्टर हैं, लेकिन चुनाव में बड़ी हार मिली।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आप कर्नाटक में रहते हैं, तमिलनाडु की राजनीति में क्यों बोल रहे हैं? हमें पता है क्या करना है, हमें आपकी सलाह की जरूरत नहीं है।’

विजय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही निर्देशक एच विनोथ की फिल्म ‘जना नायकन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नरैन भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed