फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan done promise to sanjay dutt

अमिताभ ने निभाया संजय दत्त से किया वादा

Fri, 07 Jun 2013 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan done promise to sanjay dutt

अमिताभ बच्चन ने जेल जाने से पहले संजय दत्त से किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। अमिताभ संजय दत्त के प्रोडक्शन के तले बन रही फिल्म में एक खास भूमिका कर रहे हैं।

विज्ञापन


संजय दत्त के प्रोडक्शन की एक अनाम फिल्म में अमिताभ बच्चन एक खास किरदार निभा रहे हैं। बिग बी का यह रोल बड़ा तो नहीं है, लेकिन इस फिल्म के लिए विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले महानायक ने संजू के बैनर की इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग निपटा ली है। फिल्म सिटी और जुहू में हुई इस शूटिंग में बिग बी ने अतिथि भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही इस समय संजय दत्त जेल में हैं, लेकिन उनकी बीवी मान्यता ने पति के प्रोडक्शन को पूरी तरह संभाल लिया है। मान्यता संजू की अनुपस्थिति में फिल्म का निर्माण करने की ठान चुकी हैं। उनके इस काम में दत्त परिवार के शुभचिंतक पूरी तरह साथ दे रहे हैं।

जहां तक बिग बी का सवाल है, वे दत्त परिवार के काफी करीब हैं। उनके न केवल सुनील दत्त और नर्गिस दत्त के साथ बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, बल्कि संजय दत्त को भी उनका स्नेह मिलता रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ पहले एक्टर हैं, जिन्होंने संजय को दिया अपना वचन निभाया है।


इधर सलमान खान ने भी मान्यता को कहा है कि जरूरत पडऩे पर वे बेहिचक फोन करें। वे हरदम उनके साथ खड़े मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि संजय दत्त ने जेल जाने से पहले सलमान खान से कई घंटे बात की थी। सल्लू ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे हर तरह से उनका सपोर्ट करेंगे। संभव है कि इस फिल्म में सलमान भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed