{"_id":"1b939701141fc3f3bcb1e6871a7a3f58","slug":"amitabh-bachchan-and-rekha-will-work-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होगा रेखा-अमिताभ के प्यार का सिलसिला!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू होगा रेखा-अमिताभ के प्यार का सिलसिला!
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी को साथ देखने की दर्शकों की हसरत जल्द ही पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
जाने कब से ये चर्चा चल रही थी कि अमिताभ और रेखा अनीस बज्मी की फिल्म 'वैलकम बैक' में साथ काम करने को राजी हो गए हैं लेकिन ये चर्चा हवा निकली और पता चला कि इस मूवी में दोनों सितारे साथ नहीं आ रहे।
इस बात से उनके प्रशंसकों के दिल टूट गए। इसके बाद इन दोनों सितारों को एक ही फ्लाइट में स्पॉट किया गया। इस खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
कहने का मतलब ये है कि जब भी इन सितारों का नाम साथ आता है वैसे ही लोगों के कान खड़े हो जाते हैं हर कोई इनको आज भी एकसाथ देखना चाहता है।
लोगों की ये तमन्ना आदित्य चोपड़ा पूरी करने जा रहे हैं सुनने में आया है कि आदित्य ने अपनी एक फिल्म के लिए अमिताभ और रेखा को काम करने के लिए राजी कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ये सितारे भी साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। आदित्य यश चोपड़ा के बेटे हैं और यश की फिल्म सिलसिला में ही आखिरी बार अमिताभ और रेखा की जोड़ी नजर आई थी।
विज्ञापन
वैसे यशराज बैनर की ओर से अभी इस बात की अधिकारिक घोषणा होने के बाद ही पूरी सच्चाई पता चलेगी।