फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan against father in films

फादर्स डेः बाप से विद्रोह करते अमिताभ

Sat, 15 Jun 2013 06:10 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan against father in films

अमिताभ बच्चन ने 'वक्त', 'कभी खुशी कभी गम' और 'बागवान' फिल्म में दमदार बाप के रोल निभाए हैं। ऐसा रोल जो अपने बेटे के लिए एक गाइड तय करने के साथ एक आदर्श तय करें। लेकिन अपनी जवानी के दिनों में जब अमिताभ यंग एंग्री मैन के नाम से पहचाने जाते थे उस समय उन्होंने बाप से बगावत करने वाली भूमिकाएं कीं।

विज्ञापन


70 के दशक की कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन अपने पिता के ध्रुव विरोधी रहे हैं। वजह चाहे जो भी हो पर अमिताभ का अपने बाप के प्रति बगावती रुख एक जैसा ही रहा है। इन फिल्मों में बाप और बेटे को कुछ इस तरह से दिखाया गया है कि दोनों अपनी-अपनी जगह सही लगते हैं।
विज्ञापन


'शक्ति' में दिलीप कुमार के साथ टकराव


विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का 'शक्ति' फिल्म में दिलीप कुमार के साथ टकराव हुआ। फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक किसी न किसी रूप में अमिताभ दिलीप कुमार के साथ टकराते रहे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद-अख्तर ने इस तरह से लिखी थी कि शह और मात के खेल में कभी बेटा जीतता तो कभी बाप। हालांकि फिल्म के आख्रिरी दृश्य में दोनों के बीच का टकराव दूर हो जाता है।

'त्रिशूल' में संजीव कुमार से बगावत




'त्रिशूल' फिल्म में अमिताभ बच्चन का टकराव पिता बने संजीव कुमार के साथ होता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का टकराव बाप बने संजीव कुमार के साथ इसलिए होता है क्योंकि संजीव कुमार अमिताभ की मां को नहीं अपनाते हैं। संजीव कुमार के साथ उनका टकराव जायज और नाजायज की वजह से भी होता है। इस टकराव में पड़ला अमिताभ का भारी दिखता है।

'शराबी' में प्राण से भिड़ंत




'शराबी' फिल्म में अमिताभ का टकराव प्राण से होता है। यह टकराव वैचारिक है। अमिताभ अपने पिता को निष्ठुर मानते हैं। वह ऐसा मानते हैं कि उनके पिता ने उनकी परवरिश भावनात्मक तरीके से नहीं की है।

वह खुद को शराबी होने की वजह भी प्राण बने अपने पिता को मानते हैं। प्राण और उनके बीच फिल्म के कुछ संवाद दिलचस्प हैं। जहां प्राण उन्हें गैरजिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वही अमिताभ उन्हें दौलत में डूबा हुआ इंसान।

'लावारिस' और 'दीवार' में भी बगावत



'लावारिस' और 'दीवार' फिल्म में भी अमिताभ बच्चन का टकराव अपने बाप से होता है। 'दीवार' में वह अपने पिता की उस विचारधारा से चिढ़ता है जिसमें वह समस्याओं से सामना करने के बजाय पलायन करना सही समझते हैं।

बाप के साथ टकराव के सीधे दृश्य तो नहीं हैं लेकिन कई जगह वह अपने बाप को खारिज कर रहे होते हैं। इसी तरह 'लावारिस' फिल्म में अमिताभ का टकराव अमजद खान से होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed