{"_id":"48606d82-4674-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"amisha-drop-film-singh-sahib-the-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीषा ने छोड़ी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमीषा ने छोड़ी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' छोड़ दी है। इस फिल्म की शूटिंग दस दिसंबर से भोपाल में शुरू हुई थी। यूं तो अमीषा ने डेट्स प्रॉब्लम के चलते इस फिल्म में काम करने से इनकार किया है, परंतु अंदर की खबर यह है कि उनके अनिल शर्मा से मतभेद गहराते जा रहे थे। जल्द ही उन्हें समझ में आ गया कि इस फिल्म को छोड़ने में ही उनकी भलाई है।
विज्ञापन
आखिर अमीषा ने अनिल शर्मा के साथ 'गदर' जैसी सुपर हिट फिल्म में काम किया है, तो फिर क्यों उन्होंने 'सिंह साहब द ग्रेट' में काम करने से इनकार कर दिया? फिल्मी गलियारों में जो खबर है, उसके मुताबिक अमीषा इस फिल्म की शूटिंग की तारीखों के आगे बढ़ते रहने से तंग आ गई थीं। पहले उनकी इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो रही थी। इसके बाद दिसंबर में फिल्म के फ्लोर पर जाने की खबर आई।
विज्ञापन
उनसे यह भी कहा गया कि उन्हें लगातार साठ दिन शूटिंग के लिए देने होंगे। चूंकि अमीषा पहले ही अपनी दूसरी फिल्मों को तारीखें दे चुकी थीं, इसलिए उनके पास इतनी संख्या में एकमुश्त तारीखें नहीं थीं। अब उनके पास सिंह 'सिंह साहब द ग्रेट' छोड़ने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा। दरअसल इन दिनों अमीषा न केवल कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं, बल्कि बहुत से विज्ञापन उनके हाथ में हैं।
विज्ञापन
उनका फोकस करियर को नए सिरे से संवारने का है। जल्द ही उनकी फिल्म 'रेस 2' रिलीज होने जा रही है, इसके प्रमोशन के लिए भी उन्हें वक्त चाहिए। इधर वे अपने प्रोडक्शन की भी शुरूआत कर चुकी हैं। यही वजह है कि उनके पास समय की काफी कमी है। इन्हीं सब वजहों से अमीषा ने यह फिल्म छोड़ी है।