'दंगल' से पहले इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्मों को सभी को उत्सुकता से इंतजार रहता है। बॉलीवुड के इस मिस्टर परफेक्शनिस्ट के हर कदम का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं।
हो भी क्यों न बॉक्स ऑफिस पर इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में इसी कलाकार के नाम जो हैं। जहां स्टार सौ करोड़ और दो सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों से अपना स्टारडम सैट कर रहे हैं वहीं आमिर की तो दो फिल्में 300 करोड़ से भी अधिक की कमाई का रिकार्ड बना चुकी हैं।
अब आमिर की आने वाली फिल्म दंगल का दर्शकों इंतजार है लेकिन इस फिल्म से पहले आमिर किसी और फिल्म में दिखाई देंगे जो कम लोगों को पता है। यहीं नहीं वो फिल्म अगले महीने ही रिलीज होगी।
मल्टीस्टारर है ये फिल्म
बताया जा रहा है कि जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में आमिर खान एक छोटी सी लेकिन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सूत्रों के मुताबित जोया से आमिर के बहुत अच्छे संबंध हैं इसलिए आमिर ने इस कैमियो का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
वैसे सुनने में ये भी आ रहा है कि ऋतिक भी फिल्म में कैमियो करेंगे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। वैसे आमिर और ऋतिक दोनों ही जब कैरियर के डगमगाते मोड़ पर थे तब फरहान और जोया की फिल्मों ने इनको बॉलीवुड में संजीवनी प्रदान की थी।
आमिर दिल चाहता है और ऋतिक जिंदगी मिलेगी न दोबारा से बड़े पर्दे पर फिर से छा गए थे। ऐसे में इन दोनों का फिल्म में कैमियो करना कोई बड़ी बात नहीं होगी।