फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amir's dream: To make Mahabharat and play Krishna

महाभारत में कृष्ण बनने की ख्वाहिशः आमिर खान

Sat, 08 Dec 2012 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Dec 2012 12:26 PM IST
विज्ञापन
Amir's dream: To make Mahabharat and play Krishna

आमिर खान 'महाभारत' पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। उस फिल्म में वह भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका वह खुद करना चाहेंगे। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि 'महाभारत' की कथा मुझे हमेशा से ही फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करती रही है। मुझे लगता है कि उस कथा में इतने ट्वीस्ट हैं कि उस पर मुकम्मल फिल्म बन सकती है। आमिर ने कहा कि 'महाभारत' में सबसे ज्यादा शेड भगवान श्रीकृष्ण के हैं। मैं वह रोल करना चाहूंगा।

विज्ञापन


 पिछले शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'तलाश' की चर्चा करते हुए आमिर खान ने कहा कि जब मैं इस फिल्म के साथ जुड़ रहा था तो मेरे मन में एक बात शुरुआत से थी कि दर्शक इस क्लाइमेक्स को स्वीकार्य कर पाएंगे कि नहीं। आमिर ने कहा कि मैं खुद सुपर नेचुरल शक्तियों पर विश्वास नहीं करता। एक दर्शक के रूप में मुझे इस फिल्म की पटकथा रोचक लगी और मुझे लगा कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन


आमिर ने कहा कि मैं सुपर मैन या हैरी पार्टर पर भी विश्वास नहीं करता पर जब यह फिल्में दर्शकों का मनोरंजन तो करती ही हैं। आमिर खान ने कहा कि हमने इस फिल्म को थ्रिलर फिल्म के रूप में पेश किया। यदि हम इसे सुपर नेचुरल या भुतिहा फिल्म के रूप में पेश करते तो संभव था कि लोग यह गेस कर लेते कि कातिल कौन है। आमिर खान ने कहा कि एक एक्टर होने के नाते मेरा पहला फोकस दर्शकों का मनोरंजन करना होता है। यदि मनोरंजन के साथ फिल्म कुछ मैसेज भी देती है तो और अच्छी बात।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed