फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan has put on a lots of wait

आमिर को लेकर आखिर क्यों चिंतित हैं उनकी मां और पत्नी

Tue, 26 May 2015 01:55 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
amir khan has put on a lots of wait

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' अपनी फिल्मों की मांग पर वजन घटाते-बढ़ाते रहते हैं। वह कहते हैं कि उनके ऐसा करने से उनकी मां और पत्नी चिंतित हैं।

विज्ञापन


आमिर ने अब आगामी फिल्म 'दंगल' के लिए वजन बढ़ाया है। इसमें वह कुश्तीबाज की भूमिका में हैं और इस वक्त उनका वजन 95 किलोग्राम है।

आमिर ने बताया, "मैं इस वक्त 95 किलोग्राम का हूं और यह मेरे किरदार के लिए काफी है। मेरा सांस लेने का तरीका बदल गया है। मैं जब अपने फीते बांधता हूं, तो मेरी तोंद बीच में आती है। मुझे 20 मिनट के बाद एक लंबी सांस लेनी पड़ती है।"
विज्ञापन


मां और पत्नी को होने लगी है चिंता

amir khan has put on a lots of wait

उन्होंने कहा, "मेरी मां और पत्नी मेरी सेहत को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहा हूं। मुझे भी यही लगता है।"

आमिर कहते हैं कि वह फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही दोबारा वजन कम कर लेंगे। उन्होंने कहा, "दिसंबर (2015) तक हम फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे अगले पांच महीने में मैं अपना वजन घटा लूंगा।

जब फिल्म की शूटिंग खत्म होगी तब मैं एक बार फिर से वैसा ही दिखने लगूंगा, जैसा 'पीके' में दिखा था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed