फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ameesha patel keen to do item numbers

अब अमीषा करेंगी 'एक दो तीन'

Sun, 07 Apr 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 07 Apr 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
ameesha patel keen to do item numbers

पुराने फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों गीतों को भी भुनाने में बॉलीवुड पूरी तरह से जुटा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


'नौटंकी साला' में धक-धक करने लगा के बाद अब 'एक दो तीन' गीत पर अमीषा पटेल ठुमके लगाती नजर आएंगी।

इस गीत का रिमेक वजर्न अमीषा पटेल के निर्माण में बन रही फिल्म देशी मैजिक में नजर आएगा।

इस गीत पर परफॉर्म करने को लेकर अमीषा बेहद उत्साहित हैं उनका कहना है कि, 'जिस तरह माधुरी ने इसी गीत में जादू किया था। मैं उम्मीद करती हूं कि वैसा ही जादू मैं और मेरे नृत्य निर्देशक राजू खान कर सकेंगे।'

राजू खान सरोज खान के बेटे हैं। 'एक दो तीन' गीत के लिए माधुरी के नृत्य का निर्देशन सरोज खान ने ही किया था।

यही वजह है कि राजू थोड़े सहमे हुए भी हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी मां वाला जादू परदे पर एक बार फिर चला सकेंगे। वह इस गीत की सफलता की कामना करते हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माए गया 'एक दो तीन' गीत फिल्म 'तेजाब' का है।

इसी गीत ने माधुरी दीक्षित को रातों रात स्टार बना दिया था अब यह गीत अमीषा के बंद पड़ चुके कैरियर में कितनी रफ्तार डाल पाता है यह तो आनेवाला समय ही तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed