फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amaal Mallik Delete Depression Related Post Now Talk About Bond With Brother Singer Armaan Mallik

Amaal Mallik: डिप्रेशन पर पहली पोस्ट को सिंगर अमाल ने किया डिलीट, भाई अरमान संग रिश्ते को बताया अटूट

Thu, 20 Mar 2025 11:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 11:11 PM IST
सार

गुरुवार शाम 20 मार्च को सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें अपने डिप्रेशन की बीमारी का जिक्र किया। साथ ही अपने परिवार से रिश्ते तोड़ने की बात भी की। कुछ ही घंटों बाद अमाल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। अब वह अपने भाई के साथ रिश्ते को खास बता रहे हैं।

विज्ञापन
Amaal Mallik Delete Depression Related Post Now Talk About Bond With Brother Singer Armaan Mallik
अमाल मलिक की दूसरी इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik

विस्तार

सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट करके जानकारी दी थी कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से ग्रस्त हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने इसके लिए बहुत हद तक परिवार को दोषी माना। साथ ही परिवार से दूरी बनाने की बात भी की। लेकिन अब उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी। साथ ही एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। जिसमें वह अपने भाई और सिंगर अरमान मलिक के साथ रिश्ते की मजबूती, प्यार की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

Amaal Mallik Delete Depression Related Post Now Talk About Bond With Brother Singer Armaan Mallik
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
भाई संग अपने रिश्ते को बताया अटूट 
इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अमाल मलिक ने एक और पोस्ट की है। इसमें पहले वह लोगों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहते हैं। आगे यह भी लिखते हैं कि उनके परिवार को मीडिया परेशान ना करे। वह कहते हैं, ‘यह मेरे लिए मुश्किल समय है। मैं अपने परिवार से हमेशा प्यार करता रहूंगा लेकिन दूर से है। हां, मेरे और भाई अरमान के बीच में कुछ भी नहीं बदलेगा। हम हमेशा एक ही रहेंगे।’ 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीट की गई पोस्ट में क्या लिखा था 
अमाल मलिक ने जो पोस्ट डिलीट की है, उसमें उन्होंने लिखा था, ‘मैं अब ऐसी जगह पहुंच गया हूं, जहां मेरी शांति छीन चुकी है। इस वजह से मैं क्लिनिकली डिप्रेस हो गया हूं। इसके लिए मैं खुद को अपने करीबी लोगों को दोष देता हूं। मैं भारी दिल से घोषणा करता हूं कि मैं अपने करीबी लोगों से रिश्ते खत्म कर रहा हूं।’ अमाल ने पोस्ट में अपने दिल का दर्द पूरी तरह से बयां किया था।  

अमाल की मां ने भी दिया बयान 
अमाल की डिप्रेशन वाली पोस्ट और परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात पर उनकी मां का भी बयान आया। एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में ज्योति मलिक का कहना है कि वह अपने बेटे की बात पर कोई कमेंट नहीं करेंगी। मीडिया को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए। उसने जो भी किया, यह उसका चुनाव है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed