फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Allu Arjun secretly shot for Shah Rukh Khan Jawan film Teaser will be released on Eid as per media reports

Allu Arjun: शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन? इस दिन रिलीज होगा 'जवान' का टीजर

Wed, 12 Apr 2023 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

साउथ के पुष्पा यानी अल्लू को हिंदी दर्शक काफी अरसे से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जवान को लेकर जब अल्लू का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Allu Arjun secretly shot for Shah Rukh Khan Jawan film Teaser will be released on Eid as per media reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि अल्लू ने शाहरुख की फिल्म जवान का ऑफर ठुकरा दिया है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर उनका नाम फिल्म जवान को लेकर सामने आ रहा है। खबर यह भी आ रही है कि अल्लू ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है , लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि अल्लू इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।

विज्ञापन

फिल्म ‘जवान’ का हिस्सा होंगे अल्लू

साउथ के पुष्पा यानी अल्लू को हिंदी दर्शक काफी अरसे से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जवान को लेकर जब अल्लू का नाम सामने आया था तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन बाद में यह भी खबर आने लगी थी कि अल्लू यह फिल्म नहीं कर रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अल्लू शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे और उन्होंने गुपचुप तरीके से कुछ सीन्स को शूट भी पूरा कर लिया है।

Nafisa Ali: नफीसा अली ने अपने पति की रेजिमेंट को दी श्रद्धांजलि, शाहरुख-प्रियंका संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू ने पूरी की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों अल्लू मुंबई गए थे और अभिनेता वहां किसी और काम से नहीं बल्कि इस फिल्म के कैमियो शूट के लिए गए थे। खबरों की मानें तो ईद के मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे। यही नहीं, आपको बता दें कि इसी दिन भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Suhana Khan: बॉलीवुड डेब्यू से पहले शाहरुख की लाडली बनीं मशहूर ब्रांड की एंबेसडर, फैंस बोले- अगली दीपिका

विज्ञापन

ईद के दिन रिलीज होगा टीजर

आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी। वहीं बात करें अल्लू की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है और 2024 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed