शाहरुख और गौरी खान की लाडली सुहाना फिल्मों में आने से पहले ही छा गई हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सुहाना के हाथ एक बड़ा मौका लगा है। सुहाना अपने एक बड़े ब्रांड की एंबेसडर बन गई हैं। हालांकि इससे पहले वह एक विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। सुहाना खान न्यूयॉर्क स्थित एक ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनी हैं। हाल ही में इसका एक इवेंट रखा गया था। इस दौरान सुहाना के लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फैंस उनके दूसरी दीपिका बनने की भी बात कर रहे हैं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को मुंबई में आयोजित एक मीडिया इवेंट में सुहाना को लेकर यह अनाउंसमेंट किया गया। बता दें, सुहाना खान इसी साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। और इससे पहले एक इंटरनेशनल ब्रांड के साथ उनका जुड़ना उनके पोर्टफोलियो को और भी शानदार बना चुका है। इस इवेंट में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
इसे भी पढ़ें- Akshay Oberoi: 'शाहरुख की 'पठान' से ज्यादा दमदार होगी फाइटर...', अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का बड़ा दावा
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर पैपराजी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुहाना इवेंट के लिए एंट्री करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ऑल-रेड सूट में नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की लाडली की वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान सुहाना खान ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं यहां आकर काफी उत्साहित हूं, मैं चाहती हूं कि आपलोग वो सबकुछ जल्द देखें, जिसे हमने इस प्रॉडक्ट के लिए फिल्माया है।' सुहाना ने आगे कहा, 'इसका ब्रैंड एंबैसरडर बनना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है और इस ब्रांड का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं।'
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना बहुत जल्द जोखा अख्तर की फिल्म द आर्चीज के जरिए डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के के नाती अगस्त्य नंदा, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और भी अन्य स्टारकिड्स नजर आने वाले हैं।