फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   All Regional Films Will Release With Hindi Subtitles

'बाहुबली' की बंपर सफलता के बाद हिंदी सिनेमा के लिए अच्छी खबर

Sun, 30 Apr 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 30 Apr 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
All Regional Films Will Release With Hindi Subtitles
बाहुबली 2
हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। दर्शक अब बिना किसी परेशानी के क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का भी मजा ले सकेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति ने संसदीय समिति की उस सिफारिश को मंजूरी दे दी है जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम या तो फिल्मों को डब करे या फिर उसमें हिंदी का सबटाइटल लगाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह सिफारिश एनएफडीसी की ओर से प्रोड्यूस की गई फिल्मों पर ही लागू होगी। हालांकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले में अब तक कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन


दरअसल वक्त के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों की उत्तर भारत में काफी मांग बढ़ी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली-2' की बात करें तो इस फिल्म ने एक ही दिन में अपने हिंदी ऑडियंस से 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 'बाहुबली-2' को कुल 4 भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़े-   खान तिकड़ी बनाम बाहुबली: दिखावे पर न जाएं अपनी अक्ल लगाएं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed