फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Baahubali's Prabhas a real hero rather than bollywood's Khan?

खान तिकड़ी बनाम बाहुबली: दिखावे पर न जाएं अपनी अक्ल लगाएं

Sun, 30 Apr 2017 02:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 30 Apr 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
Is Baahubali's Prabhas a real hero rather than bollywood's Khan?
बाहुबली 2
'बाहुबली 2' जैसी महान फिल्म करने वाले प्रभास ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए ये साबित कर दिया है कि दिखावे पर न जाएं, अपनी अकल लगाएं। कहने का मतलब ये है क‌ि जहां भारतीय सिनेमा में आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान के नाम से फिल्में चलती हैं। वहीं प्रभास ने साउथ के हीरो होते हुए भी एक ऐसी फिल्म दी है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


'बाहुबली 2'  के साथ किसी खान का नाम नहीं जुड़ा था। इसके बावजूद फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली। बाॅलीवुड में खान ब्रदर्स को किसी भी फिल्म की सफलता के लिए एक बड़ा पैमाना समझा जाता है। अगर किसी फिल्म में खान तिकड़ी में से कोई भी मौजूद है तो ये कहा जाता है कि कमाई में उनकी फिल्म बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगी।
विज्ञापन


लेकिन हाल ही में 'बाहुबली 2' की बॉक्स ऑफिस कमाई ने सबका ये भम्र दूर कर दिया।  बता दें कि 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की ऐतिहासिक सफलता देखने के बाद फिल्म मेकर करण जौहर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। हाल ही में करण ने टि्वटर पर फिल्म 'बाहुबली 2' की असली कमाई की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

ये भी पढ़े-  ट्विटर पर हुआ कुछ ऐसा कि विनोद कांबली आग बबूला हो गए

 

Is Baahubali's Prabhas a real hero rather than bollywood's Khan?
करन जौहर
करण जौहर के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 121 करोड़ रुपये बटोरे हैं  जिसमें से हिंदी भाषा में रिलीज फिल्म ने 41 करोड़ रुपए कमाए हैं जबकि तमिल, तेलगु और मलयालम भाषाओं की फिल्मों ने 80 करोड़ रुपये पर अपना कब्जा किया।
 
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' 14 अक्टूबर 2014 को छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई थी। बात फिल्म की कमाई की करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 44.97 करोड़ की कमाई की थी। 

सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर 2015 को छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 40.35 करोड़ की कमाई की थी।

आमिर खान की 'दंगल' को वर्किंग डे वाले दिन 23 दिसम्बर 2016 को रिलीज किया गया था और इसने पहले ही दिन 29.78 करोड़ की कमाई की थी। 

Is Baahubali's Prabhas a real hero rather than bollywood's Khan?
'बाहुबली' के एक सीन में प्रभास
'बाहुबली' के नाम से पॉपुलर होने वाले एक्टर प्रभास एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के मुनाफे की गारंटी देने वाले सलमान खान अपनी हर फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये लेने के साथ-साथ फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा लेते हैं।

मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये लेते हैं जबकि शाहरुख खान फिल्म में काम करने के लिए 40 से 45 करोड़ रुपये लेते हैं।

बावजूद इसके एंटरटेनमेंट की दुनिया में सबसे कम चार्ज करने वाले बाहुबली के प्रभास का डंका हर और बज रहा है।  
 

Is Baahubali's Prabhas a real hero rather than bollywood's Khan?
सलमान खान, प्रभास
सलमान, शाहरूख और आमिर खान की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते है। उनके एक-एक डायलॉग पर सिनेमाघरों में सिटियां बजती है लेकिन क्या वाकई ये स्टार एक्टिंग के मामले में सबसे आगे हैं ये बहुत बड़ा सवाल है।

गौरतलब हैं कि खान बद्ररस की पॉपुलेरिटी के चलते उनकी हर फिल्म का क्रेज लोगों को रहता है। जबकि साउथ के सुपरस्टार प्रभास को नॉर्थ इंडिया में फिल्म 'बाहुबली' से पहले शायद ही कोई जानता रहा होगा।    

ऐसा नहीं है कि किसी भी फिल्म को हिट बनाने के लिए फिल्म में काम करने वाले किसी बड़े चेहरे का ही हाथ होता है। फिल्म की स्टोरी,कलाकारों की मेहनत भी फिल्म को सफल बनाने में अहम योगदान रखती है।

बता दें कि ज्येयादातर कलाकार अपनी फिल्मों के एक्शन सीन शूट करने के लिए स्टंट मेन रखते हैं लेकिन अगर बात 'बाहुबली 2' के अभिनेता प्रभाष की की जाए तो वो ऐसा करने में विश्वास नहीं रखते।

बता दें कि एक्टिंग के दौरान प्रभास ने अपने सारे सीन खुद शूट किए हैं। हालांकि एक्शन सीन शूट करते समय प्रभास को कई ऐसी चोटें लगीं जिनके निशान उनके शरीर से लगता है उम्र भर नहीं जाएंगे। 

बहरहाल अब इस तुलना से आप बेहतर अंदाजा लगा पायेंगे कि हमारे खान बंधुओं से हटकर भी बाहुबली के प्रभास जैसे कई और मेहनती बड़े स्टार अपनी एंक्टिंग का लोहा लोगों से मनवा चुके हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed