Trending Today: दिनभर वायरल रहे SRK-रानी, बादशाह की आंख में लगी चोट और आलिया हुईं ट्रोल, पढ़िए आज की टॉप खबरें
Bollywood Trending News: आज बुधवार को मनोरंजन जगत की कई खबरों ने ध्यान खींचा। आलिया भट्ट बुरी तरह ट्रोल हुईं। वहीं, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान दिनभर वायरल रहे। फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें।
विस्तार
मनोरंजन जगत में आज खूब हलचल रही। फिल्म 'थामा' के ट्रेलर पर अपडेट आया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहीं। वहीं कल मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित रानी मुखर्जी और शाहरुख खान अपने क्यूट अंदाज को लेकर दिनभर चर्चा में रहे। और क्या-क्या रहा खास? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
बुरी तरह ट्रोल हुईं आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होनी है। अब आलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘अल्फा’ को अपनी पहली एक्शन फिल्म बता रही हैं। आलिया के ऐसा बताने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है। वहीं आलिया के लुक को लेकर भी उन्हें निशाने पर लिया गया और दीपिका को कॉपी करने की बात कही।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Alia Bhatt: ‘अल्फा’ को बताया पहली एक्शन फिल्म तो ट्रोल हुईं आलिया; दीपिका का लुक कॉपी करने पर भी भड़के फैंस
स्त्री रिलीज करेगी थामा का ट्रेलर
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने हॉरर-कॉमेडी यूनिर्स की अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर आज एक बड़ी जानकारी साझा की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Thamma: 'स्त्री' लॉन्च करेगी 'थामा' का ट्रेलर, शुक्रवार को बांद्रा फोर्ट में होगी खास अनाउंसमेंट
बादशाह की आंखों में लगी चोट
बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह की एक आंख पर काफी सूजन दिखाई दे रही है। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है और वह लगातार बादशाह से उनका हालचाल पूछ रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
पूरी खबर यहां पढ़ें: Badshah: जख्मी हालत में बादशाह ने शेयर किया पोस्ट, फैंस को हुई चिंता पूछा- 'ये क्या हो गया?'
दिनभर वायरल रहे शाहरुख-रानी के क्यूट वीडियोज
मंगलवार को राजधानी दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अब इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी की साड़ी का पल्लू पकड़े दिखाई दे रहे हैं, ताकि रानी आराम से अपनी सीट पर बैठ सकें। अब ये वीडियो वायरल है और फैंस शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें जेंटलमैन बता रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाहरुख ने संवारे रानी के बाल, संभाला पल्लू; फैंस बोले- ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे…’
पवन कल्याण की फिल्म को लेकर बनी रही चर्चा
पावर स्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पवन कल्याण की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है। ये पिछले 14 साल में पहली बार है, जब पवन कल्याण की फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला हो। इसको लेकर ओजी एक बार फिर चर्चाओं में बनी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: OG: 14 साल बाद पवन कल्याण की किसी फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, ‘दे कॉल हिम ओजी’ पर चली सेंसर की कैंची