फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thamaa Trailer Could Be Launch On 26th September At Bandra Fort By Stree Makers Shares An Excited Update

Thamma: 'स्त्री' लॉन्च करेगी 'थामा' का ट्रेलर, शुक्रवार को बांद्रा फोर्ट में होगी खास अनाउंसमेंट

Wed, 24 Sep 2025 12:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:37 PM IST
सार

Thamaa Trailer: हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी अपडेट जारी की है। जिसके बाद अब फैंस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Thamaa Trailer Could Be Launch On 26th September At Bandra Fort By Stree Makers Shares An Excited Update
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

विस्तार

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने हॉरर-कॉमेडी यूनिर्स की अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानिए क्या है वो अपडेट?

विज्ञापन

स्त्री ला रही है बड़ा ‘थामाका’
मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर आज एक बड़ी जानकारी साझा की है। मेकर्स ने फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हुए बताया है कि पर्सों यानी कि 26 सितंबर को शाम पांच बजे मुंबई के बांद्रा फोर्ट में एक इवेंट किया जाएगा। जिसमें इस यूनिवर्स का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर स्त्री भी आएगा। मेकर्स ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा ‘THAMMAKA’ ला रही है।’ हालांकि, मेकर्स ने ये साफ नहीं किया है कि वो क्या करने वाले हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स ‘थामा’ का ट्रेलर लॉन्च कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


मेकर्स की पोस्ट्स ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
मेकर्स ने आज ‘थामा’ से जुड़े तीन पोस्टर और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक में ‘स्त्री’ नजर आ रही है और उस पर लिखा है, ‘ओ स्त्री परसों आना।’ इसमें फिल्म के डायलॉग में से कल काटकर उसे परसों लिखा गया है। अगले में उसके आगे का लिखा है, ‘एक थामाकेदार घोषणा के साथ, सूर्यास्त के समय शाम पांच बजे।’ जबकि तीसरी पोस्ट में ‘थामा’ का एक पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं। रश्मिका आयुष्मान को पकड़े हैं और आयुष्मान रश्मिका की आंखों में देख रहे हैं। इन तीन पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ यही जानकारी दी गई है कि स्त्री आ रही है और एक थामाकेदार अपडेट ला रही है। इन पोस्ट के सामने आने के बाद अब ‘थामा’ को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘थामा’ में दिखेगी खूनी प्रेम कहानी
‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ आ चुकी हैं। इन सभी को फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ‘थामा’ को मेकर्स इस यूनिवर्स की एक खूनी प्रेम कहानी बता रहे हैं। इसमें वैम्पायर्स की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।

आदित्य सरपोतदार ने किया है निर्देशन
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ इस साल दीवाली पर रिलीज होनी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed